विधायक कुलदीप बिश्नोई को मिली जान से मारने की धमकी, 2 करोड़ की रंगदारी

By Sahab Ram
On: February 17, 2022 11:02 AM
Follow Us:

विधायक कुलदीप बिश्नोई को मिली जान से मारने की धमकी, 2 करोड़ की रंगदारी

मंगलवार सुबह कुलदीप बिश्नोई (kuldeep bishnoi) व उनके पीए भूप सिंह के फोन पर विदेशी नबरों से व्हाट्सऐप पर मेसेज भेजकर 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी जा रही थी। फिरोती नहीं देने पर कुलदीप विश्नोई को परिवार सहित खत्म करने की धमकी गई है। कुलदीप बिश्नोई हिसार के आदमपुर से विधायक है. ऐसे में कुलदीप बिश्नोई ने पुलिस ने जल्द ही इस सिलेसिले में कार्रवाई करने की मांग की है. साथ ही परिवार की सुरक्षा का खयाल रखने के लिए भी कहा गया है.

 

हरियाणा सरकार पर जनता का नॉन-स्टॉप भरोसा — मुख्यमंत्री

धमकी वाले मैसेज में 19 फरवरी तक फिरौती की रकम देने की मांग की गई है. फिरौती के मैसेज में यह भी कहा गया है कि यदि 2000 के नोट की व्यवस्था नहीं होती है तो उसकी जगह शुद्ध सोना भी चलेगा. फिलहाल इस मामले के सामने आने के बाद से पुलिस तेजी से आरोपी को ढूंढने में जुट गई है. अब कुलदीप बिश्नोई को सुरक्षा के लिए एस्कॉर्ट उपलब्ध करवाई गई है और उनके आवास व प्रतिष्ठानों पर पुलिस जवानों की अतिरिक्त तैनाती की गई है।

विधायक कुलदीप बिश्नोई को मिली जान से मारने की धमकी, 2 करोड़ की रंगदारी

इससे पहले कुलदीप बिश्नोई के पिता एवम् पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल को भी सुरक्षा के लिए एस्कॉर्ट उपलब्ध थी. पंजाब में आतंकवाद के समय जरनेल सिंह भिंडवाला ने भजनलाल को मारने की धमकी दी गई थी व एक बार अंबाला के पास भजनलाल के काफिले के रास्ते में बम ब्लास्ट भी किया गया था। इन्ही हमलों के बाद भजनलाल की सुरक्षा को बढ़ाया गया था, जो उनके निधन तक उनको उपलब्ध रही।

*वंदे मातरम 150 साल की देशभक्ति और बलिदान की विरासत है- मुख्यमंत्री*

 

 

हरियाणा विधानसभा में पेश हरियाणा नगर निकाय विधेयक, 2025 में नगर निगम  मेयर पद के उपचुनाव हेतु किया गया प्रावधान

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment