जानिए मारुती सुजुकी का गुरुग्राम प्लांट सोनीपत में कब होगा शिफ्ट

By Sahab Ram
On: January 27, 2022 12:08 PM
Follow Us:

जानिए मारुती सुजुकी का गुरुग्राम प्लांट सोनीपत में कब होगा शिफ्ट

मारूति सुजूकी का सोनीपत में बनने वाला प्लांट सबसे बड़ा प्रोडेक्शन प्लांट होगा। बताया गया है कि इस प्लांट का निर्माण आने वाले कुछ दिनों में शुरू किया जाना है और आने वाले तीन सालों के भीतर सोनीपत से कारों का निर्माण भी शुरू कर दिया जाएगा। तक मारूति अपने गुरूग्राम और मानेसर स्थित प्लांटों पर ही निर्भर है, मगर वहां से उम्मीद के अनुसार उत्पादन नहीं हो पा रहा है। इसलिए सोनीपत में जल्द से जल्द प्लांट को शुरू करने की उम्मीद है ।

 

जानिए कब से शुरू होगा प्रोडेक्शन

सरकारी पेटेंट रिपोर्ट में जियो सबसे आगे, 1,037 अंतरराष्ट्रीय पेटेंट फाइल

हरियाणा सरकार ने सोनीपत के खरखौदा में मारूति को अपना सबसे बड़ा प्लांट लगाने के लिए 900 एकड़ जमीन का आवंटन कर दिया है। जिस पर जल्द ही मारूति निर्माण कार्य आंरभ करने जा रही है। कंपनी की योजना है कि आने वाले तीन सालों के भीतर इस नए प्लांट से उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा। यानि कि साल 2025 में मारूति का यह प्लांट पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। बताया गया है कि मारूति इस प्लांट में पहली एसेंबली लाईन शुरू करने की योजना भी तैयार कर चुकी है। इस प्लांट के बनने से हरियाणा के युवाओं को काफी बड़े स्तर पर रोजगार भी मिलेगा।

जानिए मारुती सुजुकी का गुरुग्राम प्लांट सोनीपत में कब होगा शिफ्ट

गुरूग्राम प्लांट सोनीपत में होगा शिफ्ट

अपनी तमाम कोशिशों के बावजूद मारूति गुरूग्राम और मानेसर प्लांट से पंद्रह लाख यूनिट का उत्पादन कर पा रही है। मगर अब कंपनी ने गुरूग्राम प्लांट का स्थान सोनीपत को देने का निर्णय लिया है। बता दें कि गुरूग्राम में मारूति ने अपना सबसे पहला प्लांट साल 1983 में लगाया था, जहां से मारूति 800 का निर्माण आंरभ किया गया था। इस कार ने भारत के बाजार में क्रांति ला दी थी और मारूति को स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया था। मारूति-800 ने देश के लोगों को कार चलाने के प्रति इतना आकर्षित कर दिया कि हर कोई इसका दीवाना हो गया था। लोगों में इस कार के प्रति जबरदस्त क्र्रेज पैदा कर दिया था। जिसके चलते आज देश की तमाम बड़ी कंपनियां यहां अपना प्लांट लगा रही हैं। लेकिन इसके बावजूद मारूति के प्रति क्रेज लोगो में बना हुआ है. आज भी मारुती सुजुकी कंपनी भारत में नंबर वन पर है।

Superfast Express Train: 2 मार्च से उदयपुर और जयपुर के मध्य चलाई जाएगी विशेष ट्रेन, देखें क्या रहेगा टाइम टेबल

 

जानिए कितनी बनेगी कारें  

सोनीपत के इस प्लांट से मारूति ने दस लाख कारों के निर्माण का लक्ष्य तय किया है। कंपनी के पास सोनीपत में पर्याप्त जमीन है, जहां वह अपनी चौथी एसेंबली लाईन को आसानी से शुरू कर सकती है, जबकि गुरूग्राम व मानेसर में पर्याप्त जगह ना होने की वजह से कंपनी इन दोनों प्लांटों में चौथी लाईन शुरू नहीं कर पा रही थी। गुरूग्राम में तो जिस तेजी से मारूति के प्लांट के चारों ओर रिहायश बढ़ती जा रही है, उससे कंपनी खासी परेशान है और लगातार लगने वाले जाम की वजह से गुरूग्राम प्लांट पर गैरजरूरी प्रेशर बढ़ता जा रहा है। जिससे कंपनी का उत्पादन भी प्रभावित होने लगा है।

 

रेवाड़ी – मैकिनिकल इंजीनियर ने घर पर ही तैयार की ई-रिक्शा लोडिंग

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment