मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 5 दिनों में अधिकतम तापमान 41 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच में रहेगा और मिनिमम तापमान 20 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच में रहने की संभावना है. साथ ही हवाओं की दिशा मुख्य रूप से उत्तर पश्चिम में रहने की बात मौसम विभाग ने कही है.
किसानों को दी खास सलाह
मौसम विभाग के मुताबिक मौसम शुष्क रहने की संभावना को देखते हुए किसान रबी के फसल की थ्रेसिंग पूरी कर लें. किसान कपास के फसल से खेत तैयार करने और प्रमाणित बीज से बिजाई करने की सलाह मौसम विभाग ने दी है. मौसम विभाग ने सब्जियों की फसलों को लेकर भी सलाह दी है. मौसम विभाग ने कहा है कि सब्जियों की फसलों के आवश्यकता अनुसार किसान सिंचाई जरूर कर लें.
पशुओं के लिए दी ये विशेष सलाह
मौसम विभाग ने कहा है कि गर्मी को देखते हुए पशुओं को किसान किसी छायादार जगह पर ही बांधे. उन्हें धूप में ना रखें. साथ ही उनके खाने-पीने और नहाने की व्यवस्था का ख्याल रखें.उन्हें समय पर खाना पानी दें और पशुओं को स्नान जरूर करवाएं. आगे कहा है कि पशुओं के आसपास साफ सफाई का जरूर ध्यान रखें. उनके आस पास बिल्कुल भी गंदगी ना रहने दें और पशुओं को मच्छर मक्खियों से बचा कर रखें.इसलिए आसपास की सफाई रखना बहुत जरूरी है ताकि मच्छर और मक्खियां पशुओं पर ना बैठें.
पशुओं के अच्छे स्वास्थ्य और दुग्ध उत्पादन के लिए किसान हरे चारे के साथ 50 ग्राम नमक पचास से सौ ग्राम खनिज मिश्रण प्रति पशु जरूर दें. इससे पशुओं की सेहत भी अच्छी रहेगी और उन्हें गर्मी में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी










