नाबालिग लड़की का अपहरण कर ,दुष्कर्म करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: September 13, 2021 12:36 PM
Follow Us:

नाबालिग लड़की का अपहरण कर ,दुष्कर्म करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

थाना खोल पुलिस ने नाबालिग लड़की का अपहरण करके उसे शराब पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपी की पहचान रेवाड़ी जिले के गाँव बोडियाकमालपुर निवासी संदीप के रूप में हुई है।

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

जाँचकर्ता ने बतलाया कि शिकायतकर्ता नाबालिग लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत दी थी कि गत शनिवार को मेरी नाबालिग लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति अपहरण करके ले गया है। पुलिस ने शिकायतकर्ता नाबालिग लड़की के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज करके जाँच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान पुलिस ने नाबालिक लड़की को बरामद करके लड़की का मैडिकल करवाकर मजिस्ट्रेट के समुख उसके ब्यान करवाए गए। ब्यान व मैडिकल रिपोर्ट के आधार पर दुष्कर्म की पुष्टि होने पर मामले मे पोस्को एक्ट व भारतीय दण्ड संहिता की धारा जोड़ी गई है।

पीड़ित नाबालिक लड़की को वारसान के हवाले किया गया है तथा मामले मे आगामी कार्यवाही करते हुए मामले मे सलिंप्त एक आरोपी संदीप निवासी गाँव बोडियाकमालपुर जिला रेवाड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया टेम्पो भी बरामद कर लिया है।

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment