नारनौल में किसानों के बीच चले लात-घूंसे

By Sahab Ram
On: October 16, 2021 10:52 AM
Follow Us:

नारनौल में किसानों के बीच चले लात-घूंसे

बता दें कि सुबह चार बजे किसान बिना कुछ खाए-पीए खाद लेने के लिए नारनौल अनाज मंडी स्थित कोऑपरेटिव सोसायटी के बिक्री केंद्र पर आकर खड़े हो जाते हैं। सुबह 9 बजे तक केंद्र पर भारी भीड़ हो गई थी। व्यवस्था को बनाने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा, लेकिन उसके बाद भी व्यवस्था ठीक से बन नहीं पा रही थी। किसानों में खाद लेने के लिए आगे जाने की होड़ लग रही थी। लोग लाइनों के बीच में घुसने का भी प्रयास कर रहे थे। एक-दूसरे से धक्कामुक्की हो रही थी।

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

इसी दौरान लाइन में लगने के लिए दो युवाओं में जमकर लात-घूंसे चले। उपस्थित किसानों ने उनको छुड़वाया। दो मिनट बाद दूसरा युवा अपने एक साथी को लेकर आया और दोबारा से फिर मारपीट शुरू हो गई। तभी मौके पर उपस्थित पुलिस ने उनका बीचबचाव किया तथा लाइन से बाहर निकाल दिया।

ऐसा ही मामला सुबह छह बजे दौंगड़ा में भी हुआ था। वहां भी किसान लाइन को लेकर हाथापाई करने लगे थे। बाद में 112 पर डायल कर पुलिस बुलानी पड़ी थी।

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment