मुख्यमंत्री IGU मीरपुर में 47.27 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास

By Sahab Ram
On: September 4, 2021 12:03 PM
Follow Us:

मुख्यमंत्री IGU मीरपुर में 47.27 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल 5 सितंबर को इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी मीरपुर में 47.27 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री विश्वविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वजारोहण भी करेंगे तथा विश्वविद्यालय मास्टर प्लान, पूर्व छात्र संगठन अधिनियम, अपशिष्ट जल संशोधन एवं विद्युत उत्पादन मॉडल का लोकार्पण भी करेंगे।

हरियाणा सरकार पर जनता का नॉन-स्टॉप भरोसा — मुख्यमंत्री

इस अवसर पर केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियांवयन, योजना एवं कॉर्पोरेट अफेयर्स राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राव इंद्रजीत सिंह व हरियाणा के सहकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री डा. बनवारी लाल की भी गरिमामयी उपस्थित रहेगी।

उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने शनिवार को मुख्यमंत्री के रेवाड़ी आगमन को लेकर आईजीयू मीरपुर में पहुंचकर व्यवस्थाओं व प्रबंधों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एस. के. गक्खड़, कुलसचिव डा. प्रमोद कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिषेक जोरवाल के साथ मुख्यमंत्री के आगमन से जुड़े कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा की और आवश्यक इंतजामों की समीक्षा भी की।

*वंदे मातरम 150 साल की देशभक्ति और बलिदान की विरासत है- मुख्यमंत्री*

मुख्यमंत्री मनोहर लाल आईजीयू मीरपुर में 8 करोड़ रुपए की लागत से 3720.70 वर्ग मीटर क्षेत्र में बनने वाले महिला छात्रावास के फेज-1, 6.81 करोड़ रुपए की लागत से 1569.5 वर्ग मीटर क्षेत्र में बनने वाले इंडोर स्टेडियम, 6.92 करोड़ रुपए की लागत से 20274.04 वर्ग मीटर क्षेत्र में बनने वाले आउटडोर स्टेडियम, 2.5894 करोड़ रुपए की लागत से पुस्तकालय विस्तार, 3.64 करोड़ रुपए की लागत से आवासीय परिसर विस्तार तथा 20.2085 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले सीवी रमन विज्ञान भवन का शिलान्यास करेंगे।

मुख्यमंत्री  मनोहर लाल आईजीयू मीरपुर परिसर में पौधारोपण, नवनिर्मित राष्ट्रिय ध्वज, विश्वविद्यालय मास्टर प्लान, पूर्व छात्र संगठन अधिनियम तथा अपशिष्ट जल संसोधन एवं विद्युत उत्पादन मॉडल का लोकार्पण करेंगे और अपना संबोधन भी देंगे।

हरियाणा विधानसभा में पेश हरियाणा नगर निकाय विधेयक, 2025 में नगर निगम  मेयर पद के उपचुनाव हेतु किया गया प्रावधान

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment