वर्ष 2019 में क्रेडिट कार्ड हैक करके खाते से पैसे निकालने व ईमेल आईडी हैक करने के मामले एक और आरोपी गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: August 5, 2021 2:12 PM
Follow Us:

थाना सदर रेवाड़ी पुलिस ने वर्ष 2019 में क्रेडिट कार्ड हैक करके खाते से पैसे निकालने व आईडी हैक करने के मामले में कार्यवाही करते हुए एक और आरोपी को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया है। गिरफ्तार किये गए आरोपी की पहचान गुरुग्राम के गाँव धरमपुर के केशवपुरम निवासी तरुण त्यागी के रूप में हुई है।

जांचकर्ता ने बतलाया कि शिकायतकर्ता बीरसिंह पुत्र स्व श्री हरिप्रकाश निवासी गांव हांसाका ने पुलिस में शिकायत दी थी कि दिनांक 11 अगस्त 2019 को मेरे कोटक महिंद्रा क्रेडिट कार्ड से 3548.40/-रूपए निकलने का मैसेज आया। इसी दौरान मैंने अपना डेबिट व क्रेडिट कार्ड बंद करवाया तभी मेरे क्रेडिट कार्ड से चार और ट्रांजेक्शन हुई। मेरे खाते से कुल 63548.40/-  क्रेडिट कार्ड से निकाल लिए गए। कुछ समय पहले किसी ने मेरी जी-मेल आई डी हैक करने का प्रयास किया।

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

जिस कारण मैने अपनी मेल आईडी का पासवर्ड चैन्ज किया तो उसे हैक कर लिया गया। उसके बाद मैंने रिकवरी मेल चैक किया तो उसे भी हैक कर लिया गया। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर मामला दर्ज करके एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

मामले में आगामी कार्यवाही करते हुए पुलिस ने मामले में संलिप्त दूसरे आरोपी तरुण त्यागी मनोज त्यागी निवासी केशवपुरम गाँव धर्मपुर गुरुग्राम को बुधवार को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार करके एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया है। आरोपी को आज अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment