
टांकडी पीएचसी पर कोरोना योद्धाओं का किया सम्मान I
26 मई – आज प्राथिमिक स्वास्थय केन्द्र टांकडी पर अभिषेक खोला , दिनेश राव गुरु प्रोप्रटीज व पीनु पंडित एस0 आर0 प्रोप्रटीज पंडित ने जनहित मे 5000 मास्क व 100 सैनेटाइजर डोनेट करे व सभी कोरोना योद्वाओ को उपहार देकर कोविड काल मे दिन रात काम करने के लिये सम्मानित किया । पी0 एच0 सी0 टांकडी कि तरफ से डा0 जितेन्द्र चौधरी ने आये हुऐ अतिथियों का इस सरहानिय पहल के लिये धन्यवाद किया और कहा कि लोग स्वास्थय कर्मियो का सहयोग करने के लिये जागरुक हो रहे है और लगातार पी0 एच0 सी0 पर सामान दान करके सहयोग कर रहे है ।
डा0 विनिता यादव ने बताया कि किसी भी व्यक्तिी को अगर कोई लक्षण आते है तो तुरन्त नजदिकी स्वास्थय संस्था मे जाकर टैस्ट करवाना चाहिये । इस मौके पर डा0 नमिता राव , रामकिशन शोकल, पंकज यादव जिला प्रधान , रवि यादव , छिन्द्रपाल, शशी , मिथलेश , सतीश , गौरव, प्रहलाद, मंजू, सरस्वती, प्रियंका, प्रमिला, व समस्त स्टाफ मौजूद रहा।





