
रक्षाबंधन पर हरियाणा की मनोहर लाल सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने इस दिन महिलाओं के लिए मुफ्त सफर का एलान किया है। पूरा आवागमन मुफ्त होगा। हालांकि इस दौरान कोविड-नियमों का पालन करना होगा। जल्द सभी डिपो महाप्रबंधकों को लिखित आदेश होंगे जारी। महिलाओं के साथ यात्रा करने वाले 12 से 15 साल के बच्चों का भी टिकट नहीं लगेगा।
सरकार ने 809 नई बसें खरीदीं, :
जल्द चलाई जाएंगीपरिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि सरकार ने 809 नई बसें खरीदी हैं, जल्द ये बसें यात्रियों के लिए चलाई जाएंगी। एंबुलेंस बनी रोडवेज बसों को सड़कों पर अभी तक नहीं चलाया गया। कोरोना संक्रमण की तीसरे लहर आने की आशंका बनी हुई है। ऐसे में सरकार सितंबर-अक्तूबर से पहले उक्त बसों को परिवहन सेवाओं में इस्तेमाल नहीं करेगी।








