गुरुग्राम के सेक्टर-31 की बंद कोठी के टॉयलेट में मिले हैंड ग्रेनेड और बम

By Sahab Ram
On: March 1, 2022 11:13 AM
Follow Us:

गुरुग्राम के सेक्टर-31 की बंद कोठी के टॉयलेट में मिले हैंड ग्रेनेड और बम

गुरुग्राम के sec-31 में 10  से ज्यादा हैंड ग्रेनेड और बम मिले हैं। ये सभी बम एक बंद कोठी के अंदर टॉयलेट में छिपाकर रखे गए थे।पुलिस टीम ने इन्हें पार्क में गड्ढा खोदकर डिफ्यूज कर दिया गया है।बताया जा रहा है कि पैरोल मिलने के बाद से डेरा प्रमुख राम रहीम पर आतंकी हमले का अंदेशा जताते हुए सरकार ने उसे Z प्लस सुरक्षा भी प्रदान की थी।

 

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

पुलिस के अनुसार, गुरुग्राम सेक्टर-31 में कोठी नंबर-P-12 काफी दिन से बंद पड़ी है। मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि कोठी में हैंड ग्रेनेड और बम रखे हैं। साथ ही काफी मात्रा में हथियार भी छिपाए गए हैं। सूचना के बाद डीसीपी से लेकर अन्य पुलिस अधिकारियों ने कोठी की तलाशी शुरू की। कोठी खाली थी और वहां कोई नहीं मिला। तलाशी के दौरान कई हैंड ग्रेनेड और बम मिले।

गुरुग्राम के सेक्टर-31 की बंद कोठी के टॉयलेट में मिले हैंड ग्रेनेड और बम

बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वाड सहित गुरुग्राम पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर जांच की। हैंड ग्रेनेड मिलने की सूचना NSG को दी गई। हैंड ग्रेनेड के साथ ही गोलियों के खाली खोल भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने कोठी को चारों ओर से घेरे रखा है। अन्य हथियारों की भी तलाश की जा रही है। पुलिस जानकारी जुटा रही है कि आखिर यह कोठी किसकी है और यहां पर इतने अधिक मात्रा में हथियार किसने और क्यों रखे।

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

 

राम रहीम 21 दिन की फरलो मिलने के बाद वह डेरे के गुरुग्राम स्थित नामचर्चा घर में ही ठहरा था। फरलो के दौरान ही राम रहीम पर आतंकी खतरे को देखते हुए उसे Z प्लस सुरक्षा मुहैया कराई गई थी। हालांकि राम रहीम गुरुग्राम के सेक्टर-50 स्थित नाम चर्चा घर में ठहरा था, जबकि जहां हैंड ग्रेनेड मिले हैं, वो कोठी सेक्टर-31 है। दोनों के बीच काफी दूरी है।

 

Rewari News: सामाजिक कार्यकर्ता ने शराब ठेके की बोतलों को तोड़ा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment