
कल रात गुरुग्राम के सेक्टर 109 में एक भयंकर हादसा हुआ था। जहां एक अपार्टमेंट की छठी मंजिल की छत अचानक पांचवी मंजिल पर गिर गई. सूचना थी कि दर्जन भर लोग मलबे में दबे हुए हैं जिनमें दो लोगों की मौत होने की सूचना भी मिल रही थी। हालांकि अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी. यहां आज सुबह भी बचाव अभियान जारी है । आखिरकार 16 घंटे बाद बचाव दल को सफलता मिली। पहली मंज़िल पर फंसे एके श्रीवास्तव को सुरक्षित जीवित बाहर निकालने में कामयाबी मिली। उन्हें इलाज के लिए मैक्स अस्पताल में भेजा गया।
रेस्क्यू टीम की आंखों से निकल पड़े आंसू
गुरुग्राम की उस बिल्डिंग के मलबे में दबे (Gurugram Building Collapse) लोगों की जान बच जाए। आज दोपहर में एक जिंदगी बचाने में कामयाबी मिली तो देवदूत बनकर मिशन में जुटे एनडीआरएफ (NDRF) समेत बचाव दल भावुक हो गया। उनकी आंखों में आंसू आ गए। चिंटल पैराडिसो सोसाइटी (Chintels Paradiso) की पहली मंजिल पर सात फ्लोर की छतें टूटने से बने मलबे में फंसी जिंदगियों को बचाने का काम बिना थके अब भी जारी है।

हादसे के बाद मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित निकालना रेस्क्यू टीम के लिए बड़ी चुनौती थी। टीम हादसे के बाद ही लोगों को बाहर निकालने में जुटी हुई थी। वहीं सोसायटी के बाहर खड़ी भीड़ भी मलबे में फंसे लोगों के सुरक्षित बाहर आने की दुआएं कर रही थी।










