सरकार का बड़ा फैसला: जानिए अब किन गाड़ियों में लगवा सकते है CNG किट

By Sahab Ram
On: January 31, 2022 10:16 AM
Follow Us:

सरकार का बड़ा फैसला: जानिए अब किन गाड़ियों में लगवा सकते है CNG किट

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने गाड़ियों में सीएनजी किट लगाने को लेकर नई मसौदा अधिसूचना जारी की है। नई अधिसूचना में कहा गया है कि जल्द ही कार मालिक अपनी बीएस6 पेट्रोल गाड़ियों में सीएनजी किट लगवा सकेंगे, जिससे उनकी ईधन पर खर्च होने वाली लागत में 40 से 50 फीसदी की कमी आएगी। इस तरह सरकार ने सीएनजी और एलपीजी किट के लिए रेट्रो फिटमेंट के लिए संशोधऩ में अनुमति दे दी है।

 

सरकारी पेटेंट रिपोर्ट में जियो सबसे आगे, 1,037 अंतरराष्ट्रीय पेटेंट फाइल

जानिए किन गाड़ियों के लिए मान्य

सड़क परिवहन मंत्रालय ने हाल ही में रेट्रोफिट को लेकर उत्सर्जन और अन्य मानकों के लिए मसौदा अधिसूचना जारी की है। मंत्रालय से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि कुछ समय से यह मांग महसूस की जा रही थी, क्योंकि इन दिनों देशभर में केवल बीएस-6 उत्सर्जन मानकों का पालन करने वाले वाहन ही बेचे जा रहे हैं। वहीं अभी तक केवल बीएस-4 उत्सर्जन मानकों को पूरा करने वाले वाहनों में ही CNG रेट्रोफिटमेंट की अनुमति है। मंत्रालय के मुताबिक सीएनजी एक एनवायरमेंट फ्रेंडली फ्यूल है और यह पेट्रोल और डीजल इंजन के मुकाबले कम कार्बन मोनोऑक्साइड, हाइड्रोकार्बन और धुएं का उत्सर्जन करता है।

सरकार का बड़ा फैसला: जानिए अब किन गाड़ियों में लगवा सकते है CNG किट

Superfast Express Train: 2 मार्च से उदयपुर और जयपुर के मध्य चलाई जाएगी विशेष ट्रेन, देखें क्या रहेगा टाइम टेबल

विशेषज्ञों का कहना है कि सरकार के इस कदम से उन लोगों को राहत मिलेगी जो पेट्रोल पर अभी तक ज्यादा रकम खर्च कर रहे हैं। इसके अलावा सीएनजी हरित ईंधन है, जो पर्यावरण के लिए अनुकूल है। सरकार ने 1500 सीसी इंजन की क्षमता वाले वाहनों में सीएनजी रेट्रोफिटमेंट किट लगाने का प्रस्ताव दिया है, जिससे अधिकांश कारों और कुछ एसयूवी में सीएनजी किट लगाई जा सकेगी। वहीं दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में चलने वाले कॉमर्शियल वाहनों में सीएनजी होना अनिवार्य है, जिससे देखते हुए यह कदम उठाने की जरूरत थी।

 

जानिए कितने सालों के लिए होगी मान्य

रेवाड़ी – मैकिनिकल इंजीनियर ने घर पर ही तैयार की ई-रिक्शा लोडिंग

मंत्रालय के ड्राफ्ट नोटिफिकेशन में कहा गया है कि 3.5 टन तक के कुल वजन वाले वाहनों में रेट्रोफिटेड सीएनजी किट्स लगाई जा सकेगी, और यह किट तीन सालों के लिए मान्य होगी, जिसे अगले तीन सालों के लिए बढ़ाया जा सकेगा। ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़े लोगों का कहना है कि रेट्रोफिटेड सीएनजी किट की कीमत 50 हजार रुपये तक पड़ती है, लेकिन पेट्रोल के मुकाबले सीएनजी सस्ती होने के कारण जल्द ही किट की कीमत वसूल हो जाती है, वहीं ज्यादा माइलेज भी मिलता है। मंत्रालय ने सभी 30 दिनों के अंदर सुझाव भी मांगे हैं ताकि अगर जरूरत हो तो अपनी अंतिम अधिसूचना में आवश्यक बदलाव कर सके।

 

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment