खुशखबरी: अब नेशनल हाईवे के सभी टोल प्लाजा के 20 किमी दायरे में रहने वाले लोगों के बनेंगे पास

By Sahab Ram
On: April 19, 2022 2:06 PM
Follow Us:

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने दिल्ली में गुरुग्राम-सोहना एक्सप्रेसवे पर टोल के मुद्दे को लेकर ग्रामीणों व एनएचएआई अधिकारियों के साथ हुई बैठक के उपरांत पत्रकारों से रूबरू होते हुए बताया की अब नेशनल हाईवे के सभी टोल प्लाजा के आसपास के लोगों को अब पास सुविधा के लिए करीब 20 किलोमीटर का दायरा कर दिया गया है। बैठक में उपमुख्यमंत्री ने एनएचएआई अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी के नए भाव, देखें सभी फसलों के नए रेट
Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

Haryana: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती आवेदन की आज आखिरी तारीख, 3 लाख से ज्यादा फॉर्म सबमिट

डिप्टी सीएम ने कहा कि नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा क्षेत्र के 20 किलोमीटर दायरे में रहने वाले स्थानीय लोगों के लिए 315 रुपये में पास बनाने का एनएचएआई का नया नियम आया है। उन्होंने कहा कि यह नियम पहले पांच और फिर 10 किलोमीटर दायरे का हुआ करता था, लेकिन अब इसकी सीमा बढ़ाकर 20 किलोमीटर कर दी गई है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि नये नियम के अनुसार तय समय में प्रदेशवासियों के पास बनाकर यह सुविधा मुहैया करवा दी जाएगी।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उनके संज्ञान में कल गुरुग्राम-सोहना एक्सप्रेसवे टोल का विषय आया था और इस विषय को लेकर आज एनएचएआई के अधिकारियों के साथ चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि इसके लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है जिसमें एनएचएआई और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी शामिल है। दुष्यंत चौटाला ने यह कमेटी मौके पर जाकर समीक्षा करेगी।

Haryana Weather update: हरियाणा के कई जिलों हो रही बारिश, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

 

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment