Good news: हरियाणा में जल्द भरे जाएंगे 7631 शिक्षकों के पद

By Sahab Ram
On: March 6, 2022 8:35 AM
Follow Us:

शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने विधानसभा में जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 38476 शिक्षकों की जरूरत है. प्रदेश में PGT के 15265, TGT के 18236, मुख्याध्यापक के 1046 और जेबीटी-पीआरटी के 3929 पद खाली हैं. प्रदेश में सरकारी स्कूलों की संख्या का आंकड़ा 14491 हैं और इनमें शिक्षकों के 120966 पद मंजूर हैं, जबकि वर्तमान में जरूरत 122798 शिक्षकों की है. स्कूलों में नियमित शिक्षक 72188 ही हैं, जबकि 12134 अतिथि अध्यापक कार्यरत हैं.इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सूबे के सरकारी स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के 1980 पद खाली पड़े हैं. इनमें सफाई कर्मचारियों के 738 पद, चौकीदार के 663 व माली के 579 पद खाली हैं. जल्द ही इन पदों को भी भरा जाएगा.

Kal Ka Rashifal: कल कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जल्द ही 7631 पद भरने की प्रकिया शुरू की जाएगी. PGT  के 3646 पद भरे जाएंगे. इनमें से 3331 शेष हरियाणा व 315 मेवात कैडर के है.

Gold Silver Price Today
Gold Silver Price: सातवें आसमान से गिरे सोने के भाव, चेक करें लेटेस्ट प्राइस

शिक्षा मंत्री ने बताया कि TGT के 3033 पदों पर भर्ती की जाएगी. इनमें से 1935 शेष हरियाणा व 1098 मेवात कैडर के है. पीआरटी के 952 पदों को मेवात संवर्ग में भरा जाएगा. इन पदों की भर्ती मांग स्कूल शिक्षा विभाग ने एचएसएससी को भेजी हुई है. इसके अलावा सरकार आउट सोर्सिंग पालिसी के तहत भी भर्तियां करेगी. हरियाणा कौशल रोजगार निगम के जरिए ये भर्तियां होंगी. रिटायर टीचरों को भी पुनर्नियुक्ति दी जाएगी.

Hansi District Village List
Hansi District Village List: हरियाणा के हांसी जिले के 110 गांवों की लिस्ट, फटाफट हिंदी में पढ़े पूरी जानकारी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment