किसानों के लिए खुशखबरी: 6667 रुपये तक बिकी सरसों, कपास के भाव में भी निरंतर तेजी जारी

By Sahab Ram
On: March 25, 2022 11:35 AM
Follow Us:

Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी के नए भाव, देखें सभी फसलों के नए रेट
Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

सीजन की शुरुआत से ही सरसों का जो एमएसपी (MSP) रेट तय किया गया है उससे अधिक भाव किसानों को मिल रहे है। सरकार द्वारा 5050 रुपये प्रति क्विंटल भाव तय किया है। सीजन की शुरुआत से ही भाव एमएसपी (MSP) रेट से अधिक किसानों को मिलने लगे थे। मंगलवार को 6509, बुधवार को 6664, गुरुवार को 6667 रुपये प्रति क्विंटल तक के भाव रहे। किसानों को सरसों के भाव बढ़ने की उम्मीद निरंतर है। जो एमएसपी (MSP) रेट सरसों का तय किया था उससे अधिक भाव फसल के मिल रहे है। सरसों की फसल इस बार किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो रही है। मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र कुंडू ने कहा कि सरसों के भाव सरकारी भाव से अधिक किसानों को प्राइवेट बोली पर मिल रहे है।

Haryana: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती आवेदन की आज आखिरी तारीख, 3 लाख से ज्यादा फॉर्म सबमिट

कपास के भाव में अब तेजी का दौर जारी है। कुछ दिनों से भाव 10 हजार रुपये प्रति क्विंटल के आस-पास किसानों को मिल रहे है। मंगलवार को 10 हजार, बुधवार को 9899 रुपये, गुरुवार को 9975 रुपये प्रति क्विंटल तक के भाव कपास के रहे। कपास के भाव बढ़ने से जिन किसानों ने भाव कम होने के चलते कपास नहीं बेची थी उन किसानों को अब फायदा हो रहा है। 10 हजार रुपये के आस-पास किसानों को इन दिनों फसल के भाव मिल रहे है। मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र कुंडू ने बताया कि कपास के भाव 10 हजार रुपये के आस-पास कुछ दिनों से किसानों को प्राइवेट बोली पर मिल रहे है।
 

Haryana Weather update: हरियाणा के कई जिलों हो रही बारिश, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment