पति के सामने होटल में दोस्त ने पत्नी से किया दुष्कर्म

By Sahab Ram
On: April 23, 2022 9:51 AM
Follow Us:

पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने कहा है कि वह अपने पति व सास के साथ शहर के मोहल्ला में किराए पर रहती है। पांच मार्च को उसका पति उसे दिल्ली रोड स्थित एक होटल में ले गया। होटल में उन्हीं के मोहल्ले का रहने वाला पति का दोस्त भी मौजूद था। महिला का आरोप है कि उसके पति के सामने ही उसके दोस्त ने दुष्कर्म किया।

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

पति ने किसी को भी इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। धमकी के कारण महिला ने किसी को भी पति व उसके दोस्त की हरकतों के बारे में नहीं बताया। 13 अप्रैल को उसका पति और सास बाहर गए हुए थे। इसी दौरान पति का एक और दोस्त घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी धमकी देकर वहां से चला गया।

महिला ने घटना के बाद अपनी मां को इस बारे में बताया, जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। रामपुरा थाना पुलिस ने दुष्कर्म व धमकी देने का मामला दर्ज कर उसके पति व एक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को आज अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पुलिस महिला के पति के दूसरे दोस्त की भी तलाश कर रही है।

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

Rewari News: सामाजिक कार्यकर्ता ने शराब ठेके की बोतलों को तोड़ा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment