आभूषणो को दोगुना करने के बहाने से धोखाधड़ी करने के मामले में तीसरा आरोपी काबू

By Sahab Ram
On: September 22, 2021 1:19 PM
Follow Us:

आभूषणो को दोगुना करने के बहाने से धोखाधड़ी करने के मामले में तीसरा आरोपी काबू

सीआईए धारूहेड़ा पुलिस ने आभूषणो को दोगुना करने के बहाने से धोखाधडी करके आभूषण ले जाने के मामले मे कार्यवाही करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियो की पहचान जिला भिवानी के गांव दिनोद निवासी मोहननाथ उर्फ मोहना के रुप मे हुई है।

जांचकर्ता ने बताया की शिकायतकर्ता सुन्दरलाल निवासी संगवाडी ने पुलिस मे अपनी दी अपनी शिकायत मे बताया की गत 22 मार्च को सुबह 11 बजे मै अपने घर पर था। उसी समय एक सफेद रंग की गाड़ी मे तीन व्यक्ति जिनमे दो साधू के वेश मे मेरे पास आए और उन्होने मुझे चाय पिलाने के लिए कहा तो मैने अन्दर से अपनी पत्नी को चाय बनाने के लिए कहा।

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

बाद मे उन्होने हमे बातो-बातो मे बताया कि हम सोने के आभूषणो को दोगुना करते है। हमने आपकी चाय पी है। इसलिए हम आपके सोने के आभूषणो को दोगुना करना चाहते है। इसके बाद उन्होने मेरी पत्नी से अपने जेवरात मंगवाए जो एक प्लास्टिक की डिब्बी मे थे, जिसमे एक दो तोला सोने की चैन व एक जोडी सोने की झुमकी जिसका वजन एक तोला व चांदी के पाजेव 100 ग्राम थे। उन्होने वो डिब्बी लेकर अपने पास रख ली। करीब पांच मिनट बाद वह डब्बी जिसमे जेवरात थे वापिस हमे दे दी और वे लोग गाड़ी लेकर मौके से चले गए। बाद मे हमने जब उस डिब्बी को खोलकर देखा तो उसमे से जेवरात नही मिले। बाद मे हमने उनको काफी तलाश किया लेकिन वे लोग मौके से फरार हो गए।

शिकायतकर्ता कि शिकायत पर थाना कसोला में धोखाधडी का मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी थी। जाँच के दौरान सीआईए धारूहेड़ा पुलिस ने मामले मे कार्यवाही करते हुए मामले मे सलिंप्त दो आरोपियो दिवान उर्फ सुनिल उर्फ बच्ची निवासी दिनोद जिला भिवानी तथा अर्जुन नाथ उर्फ अग्रेंज निवासी बनेठी नागपुर की ढाणी को पहले ही गिरफ्तार करके अदालत से चार दिन के रिमाण्ड पर लिया गया था। रिमाण्ड के दौरान आरोपियों से पूछताछ में मोहननाथ का नाम सामने आने पर पुलिस ने मामले में संलिप्त तीसरे आरोपी मोहननाथ उर्फ मोहना निवासी गांव दिनोद जिला भिवानी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से धोखाधड़ी करके लिए गए आभूषण बरामद कर लिए हैं। इसके अलावा पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट डिजायर गाड़ी भी कब्जा पुलिस में ले ली गई है। तीनो आरोपियों को आज अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

 

 

Rewari News: सामाजिक कार्यकर्ता ने शराब ठेके की बोतलों को तोड़ा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment