ट्रैक्टर लोन देने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले मे एक आरोपी गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: September 19, 2021 10:36 AM
Follow Us:

ट्रैक्टर लोन देने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले मे एक आरोपी गिरफ्तार

थाना रामपुरा पुलिस ने सन 2018 के ट्रैक्टर लोन देने के नाम पर धोखाधड़ी करके जमीन हड़पने व लोन के पैसे न देने के मामले मे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान रेवाड़ी जिले के गाँव मोतला कलाँ निवासी सुरेन्द्र सिंह के रूप मे हुई है।

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

जांचकर्ता ने बतलाया की शिकायतकर्ता हरपाल पुत्र रघुवीर निवासी गाँव जैनाबाद ने दिनांक 29 अक्तूबर 2018 को पुलिस मे शिकायत दी थी कि मैं खेतीबाड़ी करता हूँ और कम पढ़ा लिखा हूँ। मैंने सन् 2011  मे खेतीबाड़ी के लिए ट्रैक्टर खरीदने के लिए ट्रैक्टर विक्रेता एजेंसी निर्मल ट्रैड्रस के प्रोपराइटर सुरेन्द्र सिंह,निवासी मोतला कलां से संपर्क किया। सुरेन्द्र ने ट्रैक्टर लोन दिलवाने के लिए मेरी जमीन के सारे कागजात मुझसे मंगवाए व ट्रेक्टर की कीमत मुझे 4,60000/.रुपये बताई गई। उसने मेरे जमीन के कागज के आधार पर मुझे बिना बताए पंजाब एंड सिंध बैंक ब्रास मार्केट रेवाड़ी से लोन करवा लिया व जिसका डी.डी भी उसी की एजेंसी के नाम से मिला था।

उसने लोन के पैसे लेने के बाद ना ही मुझे कोई ट्रैक्टर दिया व मेरे लोन के पैसे व मेरे कुछ साइन/हस्ताक्षर किए हुए चैक भी धोखाधड़ी से हड़प लिए। इसके अलावा उसने मेरी जमीन के कागजातो से छेड़छाड़ करके मेरी जमीन भी धोखाधड़ी से बेच दी। सन् 2015 मे जब बैंक वाले मेरे घर आए तब मुझे मेरे साथ हुई इस धोखाधड़ी के बारे मे पता लगा।

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर करके जांच शुरू कर दी थी कि। जांच के दौरान थाना रामपुरा पुलिस ने मामले मे कार्यवाही करते हुए मामले मे संलिप्त एक आरोपी सुरेन्द्र सिंह निवासी गाँव मोतला कलाँ जिला रेवाड़ी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को आज अदालत मे पेश करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

Rewari News: सामाजिक कार्यकर्ता ने शराब ठेके की बोतलों को तोड़ा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment