फ्लैट में घुसकर सामान चोरी करने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: August 2, 2021 12:14 PM
Follow Us:

फ्लैट में घुसकर सामान चोरी करने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

सीआईए धारूहेड़ा व थाना धारूहेड़ा पुलिस ने फ्लैट में घुसकर सामान चोरी करने के मामले में संयुक्त कार्यवाही करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपियों की पहचान रेवाड़ी जिले के गाँव खरकड़ा निवासी सोनू, गजेन्द्र उर्फ गोलू, मोहित व राहुल के रूप में हुई है।

Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी के नए भाव, देखें सभी फसलों के नए रेट
Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

जांचकर्ता ने बतलाया कि शिकायतकर्ता डा0 बिरेन्द्र सिंह चौहान सुपुत्र श्री बनेसिंह चौहान ने पुलिस में शिकायत दी थी कि पाश्वर्नाथ सिटी धारुहेडा मे मकान न. ए 203(G/F) लिया हुआ है। गत 28 जुलाई को जब मैंने मेरे फ़्लैट के मुख्य दरवाजा खोला तो देखा कि अंदर के सभी दरवाजे खुले हुए थे तथा पीछे वाले कमरे की खिडकी के शीशे टुटे हुए थे और अंदर का सामान बिखरा हुआ था। जब मैंने सामान चैक किया तो मेरे फ़्लैट से एक इंडक्शन चुल्हा मार्का रिको, इंडक्शन कुकर मार्का प्रेसटिज, बर्तन, डबल बैड के दो नये गददे , कम्बल, बिस्तर की चदर, कोट पेंट व चार्जर सहित लेपटॉप वहाँ नही मिले।

पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर मामल दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। मामले में सीआईए धारूहेड़ा व थाना धारूहेड़ा पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए आरोपियों का पता लगाकर चार आरोपियों सोनू पुत्र सूरत सिंह, गजेन्द्र उर्फ गोलू पुत्र दिनेश कुमार, मोहित पुत्र होशियार सिंह, राहुल पुत्र मुकेश कुमार निवासी गाँव खरकड़ा थाना धारूहेड़ा जिला रेवाड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। चारों आरोपियों को आज अदालत में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है।    

Haryana: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती आवेदन की आज आखिरी तारीख, 3 लाख से ज्यादा फॉर्म सबमिट

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment