बावल चौक , कापडीवास चौक और धारूहेड़ा बाईपास का शिलान्यास जल्द : राव इंद्रजीत

By Sahab Ram
On: July 29, 2021 1:13 PM
Follow Us:

रेवाड़ी: बावल चौक फ्लाईओवर, कपड़ीवास चौक व धारुहेड़ा बाईपास बनाने की मांग पूरी होने जा रही है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जल्दी इन परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। यह जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि वे वीरवार को संसद में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले और उन्हें क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया। एनएचएआई के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि धारूहेड़ा के करीब 4 किलोमीटर बनने वाले बाईपास का टेंडर आमंत्रित किया गया है।
बावल चौक पर फ्लाईओवर के लिए करीब ₹24 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने सड़क परिवहन मंत्री को बताया कि राव इंद्रजीत सिंह के पूर्व में प्राप्त पत्रों व उनके साथ की गई बैठक के बाद से ही इन योजनाओं पर काम शुरू कर दिया गया था। टेंडर जारी होने के बाद इन योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा।

Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी के नए भाव, देखें सभी फसलों के नए रेट
Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि दिल्ली – जयपुर नेशनल हाईवे पर यातायात का काफी दबाव पिछले वर्षों से है। अनेकों बार सड़क दुर्घटनाएं भी लोगों के जीवन को लील लेती है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्षों से बावल चौक फ्लाईओवर, कापड़ीवास व धारूहेड़ा बाईपास बनाने की मांग को लेकर लगातार केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री के संपर्क में थे और अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे कि इन योजनाओं पर काम शुरू किया जाए। राव ने कहा कि इन योजनाओं के सिरे चढ़ने के बाद यातायात के दबाव को काफी हद तक कम किया जा सकेगा।

राव ने सड़क एवं परिवहन मंत्री के समक्ष दिल्ली जयपुर नेशनल हाईवे के अनेक फ्लाईओवर पर लाइट ना होने व रोड के टूटे होने , सर्विस लेन के टूटे होने की भी शिकायत दर्ज कराई। सड़क एवं परिवहन मंत्री ने मानसून के तुरंत बाद सर्विस लेन व अन्य निर्माण को शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री के साथ हुई बैठक में मसानी ब्रिज को दो लेन से 3 लेन करने के लिए 4 करोड रुपए व धारुहेड़ा बाईपास के लिए करीब 114 करोड रुपए योजना को हरी झंडी दी गई।

Haryana: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती आवेदन की आज आखिरी तारीख, 3 लाख से ज्यादा फॉर्म सबमिट

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment