महेंद्रगढ़ जिले के गाँव धनौन्दा में पूर्व सरपंच की उसी की स्टाइल में हत्या

By Sahab Ram
On: September 22, 2021 7:33 AM
Follow Us:

महेंद्रगढ़ जिले के गाँव धनौन्दा में पूर्व सरपंच की उसी की स्टाइल में हत्या

महेन्द्रगढ़ जिले के गांव धनौंदा के पूर्व सरपंच को बदमाशों ने गोलियां मारने के साथ ही पूर्व सरपंच का एक हाथ भी तेजधार हथियार से काट दिया। महेन्द्रगढ़ सीआईए के अलावा लोकल पुलिस बदमाशों की धरपकड़ में जुटी है। पूर्व सरपंच का अपराधिक रिकॉर्ड रहा हैं। मर्डर के मामले में अभी हाल ही में वह पैरोल पर बाहर आया था। मृतक की पहचान 35 वर्षीय पूर्व सरपंच विक्रम सिंह धनौंदा के रूप में हुई है। गांव में और रेवाड़ी में उसका एक मकान है।

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

मंगलवार की रात वह गांव में घर पर गया था। तभी पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उस पर एक दो नहीं, बल्कि कई राउंड फायर कर दिए। इतना ही नहीं तेजधार हथियार से बदमाशों ने उसका एक हाथ भी काट दिया। करीब 8-10 राउंड फायरिंग की आवाज सुनकर विक्रम के परिजन बाहर निकले तो बदमाश मौके से फरार हो गए। विक्रम को गंभीर हालत में रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर लाया गया, जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

वर्ष 2016 में हुए पंचायती चुनाव में विक्रम सिंह धनौंदा को सरपंच चुना गया था। चुनावी रंजिश के चलते सरपंच रहते हुए विक्रम ने 11 जून 2016 को सरेआम अपने ही गांव के विनोद उर्फ भाता को गोली मारकर मौत के घात उतार दिया था। जिस तरह विक्रम सिंह ने विनोद को मारा था उसी तरह से अज्ञात लोगो ने उसको मौत के घाट उतार दिया । विक्रम के ताऊ लाला राम ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है।

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

 

 

Rewari News: सामाजिक कार्यकर्ता ने शराब ठेके की बोतलों को तोड़ा

 

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment