मंदिर के चंदे के विवाद में फायरिंग, एक युवक घायल

By Sahab Ram
On: March 8, 2022 7:54 AM
Follow Us:

जानकारी के मुताबिक हुसैनपुर गाँव के रहने वाले 25 वर्षीय युवक सतपाल ने श्याम बाबा के जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए मैन रोड पर कैम्प लगाया हुआ था. घायल सतपाल ने बताया कि तभी गाँव का एक व्यक्ति उसके पास आता है और बातचीत करने के लिए वो उसके साथ चला जाता है. जिसके बाद उसे धमकाया जाता है की मंदिर से दूर रहें.

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

सतपाल का आरोप है कि उसने मंदिर में आने वाले चंदे के पैसे के बारे में पूछा था. जिसके बाद उसे धमकाया गया और आज उसपर फायरिंग कर दी गई. गोली लगने के बाद घायल मौके से भाग निकला और पुलिस को सूचना दी गई. वारदात की सूचना मिलते है डीएसपी सहित रामपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और मामले की जाँच शुरू की गई.

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

इस वारदात में सतपाल के हाथ में गोली लगी है. सतपाल का कहना है कि उसपर कई राउंड फायर किये गए. जिसमें से तीन गोली उसे लगी है. फिलहाल घायल सतपाल अस्पताल में भर्ती है और पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है. पुलिस का कहना है कि मामले की जाँच के बाद ही वो कुछ बता पायेंगे.  

Rewari News: सामाजिक कार्यकर्ता ने शराब ठेके की बोतलों को तोड़ा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment