24 अप्रैल से 01 मई तक चलाया जाएगा ‘‘किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी’’ अभियान

By Sahab Ram
On: April 23, 2022 12:34 PM
Follow Us:

डीसी यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिला में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में पंजीकृत सभी किसानों एवं ऐसे किसान जिनके पास केसीसी की सुविधा नहीं है, उनके केसीसी कार्ड बनवाने के लिए 24 अप्रैल से 1 मई के बीच ‘‘किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी’’ अभियान चलाया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए सभी बैंकों, बैंक मित्र, बैंक सखी, पंचायत सचिव, पटवारी, कृषि विभाग के अधिकारी इत्यादि ग्राम पंचायत स्तर पर कैंप लगाकर सभी पीएम किसान लाभार्थियो को जागरूक करेंगे तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों को इस अभियान का कड़ाई से क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।
 

Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी के नए भाव जारी, देखें सभी फसलों के दाम
Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी के नए भाव जारी, देखें सभी फसलों के दाम

डीसी यशेन्द्र सिंह ने बताया कि इस अभियान में पारंपरिक केसीसी के अलावा डेयरी एवं मत्स्य पालन के लिए केसीसी को भी शामिल किया गया है। अभियान के तहत पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 24 अप्रैल को जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। ग्राम सभाओं में पटवारी, कृषि, मत्स्य पालन, पशुपालन विभाग के अधिकारी, पंचायत सचिव व सरपंच की उपस्थिति में पीएम किसान योजना के अंतर्गत किसान क्रेडिट कार्ड के बारे में जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान के अन्तर्गत सभी पात्र किसानों को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाएं जैसे प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना में शामिल किया जाएगा।
 

Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में इस रेट पर बिकी फसलें, देखें नए भाव
Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में इस रेट पर बिकी फसलें, देखें नए भाव

डीसी ने बताया कि केसीसी जारी करने के लिए सभी बैंकों में एक पेज का सरल ऋण प्रार्थना पत्र उपलब्ध है। इस प्रार्थना पत्र में किसान को अपनी कृषि भूमि की जानकारी, फसल की जानकारी एवं किसी अन्य बैंक की शाखा से केसीसी का लाभ नहीं लिया हुआ है इसकी सूचना देनी होगी। अभियान के संदर्भ में सभी बैंकों और सम्बंधित विभागों को भारत सरकार द्वारा आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिला में स्थित सभी बैंक शाखाए इस अभियान के तहत किसानों को केसीसी की सुविधा उपलब्ध करवाएंगी।

Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में इस रेट पर बिकी फसलें, देखें ताजा भाव
Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में इस रेट पर बिकी फसलें, देखें ताजा भाव

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment