स्वास्थ्य कमियों की हड़ताल पर रोक, सरकार ने एस्मा किया लागू

By Sahab Ram
On: January 11, 2022 5:32 PM
Follow Us:

स्वास्थ्य कमियों की हड़ताल पर रोक, सरकार ने एस्मा किया लागू

हरियाणा सरकार ने कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए प्रदेश में एस्मा  (आवश्यक सेवा अनुरक्षण कानून)  लागू कर दिया गया है, स्वास्थ्य कर्मी अब 6 महीने तक हड़ताल नहीं कर सकेंगे।  हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। मंत्री अनिल विज का कहना है कि यह कदम कोरोना की रोकथाम में बाधा डालने के लिए डॉक्टरों के एक समूह द्वारा हड़ताल पर चले जाने के कारण उठाया गया है। बता दें कि डॉक्टरों ने मंगलवार को अपनी कुछ मांगों को लेकर ओपीडी बंद रखी है। मांगें पूरी न होने के चलते चिकित्सकों की नाराजगी का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है।

 

Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी के नए भाव, देखें सभी फसलों के नए रेट
Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में मंगलवार को ओपीडी बंद रही। बुधवार-गुरुवार को ओपीडी सेवाएं बहाल रहेंगी। चिकित्सकों ने एलान किया है कि इन दो दिनों में मांगें नहीं मानी तो चिकित्सक 14 जनवरी शुक्रवार को इमरजेंसी सेवाएं बंद कर पूर्ण हड़ताल पर चले जाएंगे। यह फैसला हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन (एचसीएमएसए) ने लिया है।

स्वास्थ्य कमियों की हड़ताल पर रोक, सरकार ने एस्मा किया लागू

चिकित्सक की मांगे

Haryana: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती आवेदन की आज आखिरी तारीख, 3 लाख से ज्यादा फॉर्म सबमिट

एसएमओ की सीधे भर्ती न हो, यह पद प्रमोशन से भरे जाएं, डॉक्टरों की तीन के बजाय चार एसीपी 4, 9, 13 और 20 साल में मिलें और विशेषज्ञों के लिए अलग काडर तैयार करने की मांग पूरी न होने से नाराज चिकित्सक मंगलवार को हड़ताल पर रहे।

यहां फंसा है पेच

मांगों को लेकर सरकार से डॉक्टरों की सहमति भी हो चुकी है। फाइल स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से पास होकर सीएमओ ऑफिस में है। मांगें वित्त विभाग से जुड़ी हैं लेकिन यहां से फाइल पास नहीं होने के कारण ही नया नोटिफिकेशन जारी नहीं हो पा रहा है। इसी कारण वित्त विभाग के एसीएस से डॉक्टरों की बैठक तय की गई थी।

Haryana Weather update: हरियाणा के कई जिलों हो रही बारिश, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment