हरियाणा: अंबाला में सीएम के हेलिकॉप्टर की आपात लैंडिंग, पंजाब का दौरा टला, सरकार नया खरीदने की तैयारी

By Sahab Ram
On: February 13, 2022 5:18 AM
Follow Us:

हरियाणा: अंबाला में सीएम के हेलिकॉप्टर की आपात लैंडिंग, पंजाब का दौरा टला, सरकार नया खरीदने की तैयारी

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी के चलते आपात लैंडिंग करनी पड़ी। एसी में तकनीकी खराबी के कारण चालक ने अंबाला सिटी में हेलिकॉप्टर लैंड करवाया। दरअसल मुख्यमंत्री मनोहर लाल के हेलिकॉप्टर की शनिवार शाम करीब 4.25 बजे सिटी पुलिस लाइन मैदान में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। इसकी सूचना मिलते ही प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। मुख्यमंत्री चंडीगढ़ से गुरुग्राम की ओर जा रहे थे। इस दौरान बीच में हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई और हेलिकॉप्टर को इमरजेंसी में अंबाला सिटी के पुलिस लाइन मैदान में लैंड करवाया गया।

हरियाणा सरकार पर जनता का नॉन-स्टॉप भरोसा — मुख्यमंत्री

 

जैसे ही इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना एसपी अंबाला जश्नदीप सिंह, एसडीएम हितेश कुमार व अन्य अधिकारी को मिलती है तभी वो मौके पर पहुंच जाते है और पुलिस लाइन मैदान के आसपास भारी पुलिस बल के साथ क्षेत्र को पूरी तरह से सील कर दिया गया। इस दौरान एंबुलेंस और दमकल विभाग की गाड़ियों को भी मौके पर बुलाया जाता है। करीब आधा घंटे तक क्षेत्र को पूरी तरह से सील कर दिया जाता है। मुख्यमंत्री के क्षेत्र में रुके होने तक प्रशासन की सांसें अटकी रहीं।

*वंदे मातरम 150 साल की देशभक्ति और बलिदान की विरासत है- मुख्यमंत्री*

हरियाणा: अंबाला में सीएम के हेलिकॉप्टर की आपात लैंडिंग, पंजाब का दौरा टला, सरकार नया खरीदने की तैयारी

सभी इलाके के सील होने के बाद इस क्षेत्र से गुजरने वाले वाहन चालकों को कभी परेशानियां का सामना करना पड़ा। पुलिस ने इन वाहन चालकों को वापस भेजने को मजबूर कर दिया। जिस वजह से वाहन चालकों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में लंबे रूट का सहारा लेना पड़ा। प्रशासन द्वारा बढ़ाई गई एकाएक इस सख्ती से लोगों में भी असमंजस की स्थिति पैदा हो गई।

दरअसल मुख्यममंत्री मनोहर लाल को आज पंजाब दौरे पर जाना था। चूंकि पंजाब में चुनाव है लिहाजा वहां सरकारी हेलीकाप्टर से नहीं जा सकते। इसलिए पार्टी ने किराए का हेलीकाप्टर करने की कोशिश की, लेकिन हेलिकॉप्टर खाली न होने के कारण मुख्यमंत्री पंजाब नहीं जा सके। जिस हेलिकॉप्टर से सीएम को जाना था अचानक उससे किसी केंद्रीय नेता को जाना पड़ गया। अब मुख्यमंत्री मनोहर लाल 15 फरवरी को पंजाब में चुनाव में प्रचार के लिए जाएंगे।

नया हेलिकॉप्टर करीब 70 से 80 करोड़ की लागत से आएगा। वर्तमान हेलिकॉप्टर अब सिर्फ 90 या 100 घंटे की उड़ान ही भर सकता है। इंजन बदला जाएगा तब भी लंबा चौड़ा खर्च आएगा। लिहाजा अधिकारियों ने सलाह दी है कि डबल इंजन का नया हेलीकाप्टर ही लिया जाए। वर्तमान में जो हेलिकॉप्टर चल रहा है। उसे 2005 में हुड्डा सरकार के कार्यकाल में खरीदा गया था।

 

हरियाणा विधानसभा में पेश हरियाणा नगर निकाय विधेयक, 2025 में नगर निगम  मेयर पद के उपचुनाव हेतु किया गया प्रावधान

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment