Pension: अगले माह की एक तारीख से बुजुर्गों को मिलेगा 2,750 रुपए वृद्धावस्था सम्मान भत्ता

By Sahab Ram
On: March 16, 2023 4:35 PM
Follow Us:

Pension: हरियाणा सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के माध्यम से विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका बुजुर्गों सहित अन्य लाभपात्रों को पूरा लाभ मिल रहा है। सरकार की ओर से चलाई जा रही ऐसी ही एक योजना है ‘वृद्धावस्था सम्मान भत्ता‘ पेंशन योजना।

रेवाड़ी जिले के 67165 बुजुर्ग उठा रहे लाभ 

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा प्रदेश के बुजुर्गों को सम्मान देने के लिए प्रदेशभर में वृद्धावस्था सम्मान भत्ता पेंशन योजना लागू की गई है। प्रदेश सरकार की ओर से वर्तमान में ‘वृद्धावस्था सम्मान भत्ता‘ पेंशन (Pension) योजना के तहत बुजुर्गों को हर माह 2500 रुपए की राशि बैंकों तथा डाकघरों के माध्यम से उपलब्ध करवाई जा रही है।

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना: युवाओं को मिलेगा सुनहरा अवसर, 8 मई तक करें आवेदन

जिला रेवाड़ी में 67 हजार 165 बुजुर्गों को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है, जिनमें बीसी कैटेगरी के 31013, बीसीए के 166, बीसी-बी के 481, जरनल कैटेगरी के 27821, एससी कैटेगरी के 7682 तथा एसटी व टपरीवास जाति का एक-एक लाभपात्र शामिल है। उन्होंने बताया कि हरियाणा में वर्तमान में बुजुर्गों को 2500 रुपए पेंशन दी जा रही है। आगामी एक अप्रैल, 2023 से बुजुर्गों को 2,750 रुपए वृद्धावस्था सम्मान भत्ता (Pension) मिलने लगेगा।

प्रदेश में अब खुद ब खुद शुरू होगी वृद्धावस्था पेंशन :

वर्ष 2014 में यह हरियाणा प्रदेश में बुजुर्गों को वृद्धावस्था सम्मान भत्ते के रूप में एक हजार रुपए मिलते थे। हरियाणा में मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार बनने पर यह राशि 2500 रुपए हो गई। हरियाणा सरकार ऐसी व्यवस्था करने जा रही है जिससे हरियाणा के बुजुर्गों को अब पेंशन (Pension) के लिए टेंशन नहीं लेनी पड़ेगी। सरकार द्वारा पेंशन को परिवार पहचान पत्र से जोड़ा जा रहा है।

नायब सिंह सैनी का बड़ा ऐलान: किसानों को अब व्हाट्सएप पर मिलेगा क्यूआर कोड आधारित जे—फॉर्म

सरकार की ओर से वित्त वर्ष 2023-24 के बजट में वृद्धावस्था पेंशन के लिए आय की पात्रता सीमा 2 लाख रुपए से बढ़ाकर 3 लाख रुपए वार्षिक कर दी है। भविष्य में जो व्यक्ति 60 साल की आयु पूरी कर लेगा तथा पति-पत्नी की आय 3 लाख रुपए वार्षिक से कम होगी, उनकी पेंशन स्वत: ही शुरू हो जाएगी। उनसे केवल पेंशन (Pension) प्राप्त करने की सहमति ली जाएगी।

यमुना को प्रदूषण मुक्त करने के लिए हरियाणा में 91 एसटीपी कार्यरत: मुख्यमंत्री

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना: युवाओं को मिलेगा सुनहरा अवसर, 8 मई तक करें आवेदन

नायब सिंह सैनी का बड़ा ऐलान: किसानों को अब व्हाट्सएप पर मिलेगा क्यूआर कोड आधारित जे—फॉर्म

यमुना को प्रदूषण मुक्त करने के लिए हरियाणा में 91 एसटीपी कार्यरत: मुख्यमंत्री

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा