डॉक्टरों ने 6 साल की बच्ची के पेट से निकाला डेढ़ किलो का बालों का गुच्छा

By Sahab Ram
On: January 26, 2022 8:10 AM
Follow Us:

डॉक्टरों ने 6 साल की बच्ची के पेट से निकाला डेढ़ किलो का बालों का गुच्छा

डॉक्टरो ने एक 6 साल की लड़की के पेट से ऑपरेशन के द्वारा डेढ़ किलो का बालों का गुच्छा निकाला है.जिसको देखकर डॉक्टर्स खुद हैरान हो रह गए.यह मामला पंचकूला के मदनपुर गांव का है. मदनपुर गाँव में रहने वाली एक 6 साल की बच्ची के पेट में अचानक दर्द होने लगा. बच्ची को लेकर उसके परिजन पंचकूला सेक्टर-6 के एक अस्पताल पहुंचे. जहां डॉक्टर ने बच्ची के पेट के कुछ टेस्ट करवाएं.

मरीजों के लिए रेवाड़ी में बनाया गया ये Foot Over Bridge, लिफ्ट लगने का इंतजार

 

टेस्ट की रिपोर्ट में पता चला की बच्ची के पेट में बालों का गुच्छा जमा है जिसके कारण उसको पेट में दर्द हो रहा है. जिसके बाद डॉक्टर्स ने बच्ची के परिजनों को बताया की यह गुच्छा ऑपरेशन के बाद ही निकलेगा. परिजनों के हामी भरने के बाद डॉक्टर्स ने सर्जरी की.

Rewari Majra AIIMS के निर्माण के साथ शुरू होगी OPD – राव इंद्रजीत

 

डॉक्टरों ने 6 साल की बच्ची के पेट से निकाला डेढ़ किलो का बालों का गुच्छा

Rewari: लिंग जाँच कराने वाले दो दलाल काबू, रेवाड़ी के अल्ट्रासाउंड सेंटर पर गर्भवती महिला को लेकर पहुँचा था दलाल

सर्जन डॉक्टर विवेक भादू और उनकी टीम ने बच्ची का ऑपरेशन किया जो पूरी तरह से सफल रहा. बच्ची को अभी अंडर ऑब्जर्वेशन रखा गया है, फिलहाल उसकी हालत ठीक बताई जा रही है. वहीं डॉक्टर विवेक बहादुर ने बताया कि बच्ची पंचकूला के मदनपुर गांव की रहने वाली है. उसकी उम्र सिर्फ 6 साल है बच्ची के पेट में बालों का गुच्छा जमा था. उसका सफल ऑपरेशन कर काफी गर्व महसूस हो रहा है.

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment