धारूहेड़ा पैकारी हत्याकांड : 3 आरोपी ओर चढ़े पुलिस के हत्थे

By Sahab Ram
On: May 27, 2021 3:12 PM
Follow Us:

धारूहेड़ा पैकारी हत्याकांड : 3 आरोपी ओर चढ़े पुलिस के हत्थे

धारूहेड़ा पैकारी हत्याकांड : 3 आरोपी ओर चढ़े पुलिस के हत्थे I

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

थाना सेक्टर 06 धारूहेड़ा पुलिस ने धारुहेडा के वार्ड न. 04 मे कंवरसिंह उर्फ पैकारी नामक युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में कार्यवाही करते हुए हत्या में शामिल 3 मुख्य आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किये गए आरोपियों की पहचान धारूहेड़ा के वार्ड न. 04 बाल्मीकि मोहल्ला निवासी विशाल उर्फ हरियाणा, अजय उर्फ इक्का व प्रितम उर्फ गुल्लू के रूप में हुई है। निरीक्षक जगदीश प्रसाद प्रबंधक थाना सैक्टर 06 धारुहेडा ने बताया कि गत 22 मई को रात के समय धारुहेडा के वार्ड 4 मे कुछ बाईक सवार युवक धारुहेडा के वार्ड न. 04 निवासी कंवर सिंह उर्फ पैकारी पुत्र घमण्डीलाल की गोली मारकर हत्या करके मोके से फरार हो गए थे।

घटना का सीसीटीवी

इस मामले में पुलिस ने मृतक के भाई के ब्यान पर हत्या व आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आरोपियों की खोजबीन शुरू की थी। मामले में कार्यवाही करते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करके  वारदात में संलिप्त दो आरोपियो को पुलिस पहले ही गिरफतार कर चुकी है।  उक्त मामले मे पुलिस की टीम ने कार्यवाही करते हुए आरोपियो के ठिकाने पर निरन्तर दबिश दे रही थी . जिसके बाद बुधवार को मुख्य तीन आरोपियो को भी गिरफतार कर लिया है।  पुलिस का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया .

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

आरोपियो के कब्जे से वारदात के दौरान प्रयोग की गई एक मोटरसाईकिल भी बरामद कि गई है। तीनों आरोपियो को आज अदालत मे पेश करके 3 दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है। पुलिस उक्त मामले मे सलिंप्त कुल 5 आरोपियो को गिरफतार कर चुकी है। अभियोग में तफ्तीश जारी है। जल्द ही वारदात मे शामिल सभी आरोपियो को काबू कर लिया जाएगा .

Rewari News: सामाजिक कार्यकर्ता ने शराब ठेके की बोतलों को तोड़ा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment