कोरोना से राहत ब्लैक फंगस का खतरा , ब्लैक फंगस से जिले में पहली मौत

By Sahab Ram
On: May 28, 2021 1:14 PM
Follow Us:

कोरोना से राहत ब्लैक फंगस का खतरा , ब्लैक फंगस से जिले में पहली मौत

  • जिले में ब्लैक फंगस से पहली मौत ,
  • आज एक ओर नया मरीज आया सामने ,
  • अबतक जिले में 20 ब्लैक फंगस के केस मिले
  • आज 387 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए , 93 नए केस मिले , एक संक्रमित मरीज की मौत ,
  • जिले में एक्टिव केस 887 .
  • जिले अब केवल एक गांव हॉटस्पॉट , जहाँ 11 केस , जो जिले के लिए बड़ी राहत  I

कोरोना संक्रमण का खतरा जैसे – जैसे कम हो रहा है ..वैसे –वैसे ब्लैक फंगस का खतरा बढ़ता जा रहा है . रेवाड़ी जिले में आज ब्लैक फंगस की पहली मौत हो गई है.    और आज एक और नया ब्लैक फंगस पीड़ित मरीज सामने आया है. जिले में 20 ब्लैक फंगस के मामले अबतक सामने आ चुके है.  जरुरी है कि लोग इस बीमारी के लक्ष्ण को पहचाने और समय रहते डॉक्टर्स से जरुर परामर्श लें .

मरीजों के लिए रेवाड़ी में बनाया गया ये Foot Over Bridge, लिफ्ट लगने का इंतजार

यहाँ आपको बता दें कि कोरोना संक्रमण के केसों में पिछले दिनों के मुकाबले काफी कमी दर्ज की गई है . और रोजाना बड़ी संख्या में मरीज ठीक हो रहे है . जो जिले के लिए बड़ी राहत की बात है .  आज भी जिले में 387 मरीज ठीक हुए है और 90 नए मरीज सामने आये है . और एक कोरोना पीड़ित मरीज की मौत हो गई है .  जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 887 आ गई है.  कोरोना से जिले के लिए बड़ी राहत हम इसलिए भी कह रहे है क्योंकि दस दिन पहले 35 गाँव हॉटस्पॉट गाँवों की सूचि में शामिल थे .. लेकिन अब एक गाँव नेहरुगढ़ ही हॉटस्पॉट सूचि में शामिल है .  इस गाँव में फिलहाल 11 केस है . दस केस से ज्यादा के वाले गाँव को हॉटस्पॉट गाँवों की सूचि में शमिल किया गया था . और अब ग्रामीणों क्षेत्र से भी संक्रमण के केस काफी कम हो गए है .

कोरोना से राहत ब्लैक फंगस का खतरा , ब्लैक फंगस से जिले में पहली मौत
28 मई हेल्थ बुलेटिन रेवाड़ी

  आपको बता दें कि 31 मई तक बढ़ाए गए लॉकडाउन के दौरान आधा बाजार अनलॉक कर दिया गया है. सुबह सात बजे से 12 बजे तक बाजार सम –विषम फोर्मुले से खुल रहा है.  और बाजार में बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो रही है .  बाजार में पहुँचने वाले लोगों में कोरोना का कोई डर नहीं है ..यहाँ एसओपी की जमकर धज्जियाँ उड़ाई जा रही है .  जिला प्रशासन ये कह रहा है कि वो नियमों की पालना कराने के लिए कार्रवाई कर रहे है . लेकिन बाजार में इसका कोई असर देखने को नीं मिल रहा है .

Rewari Majra AIIMS के निर्माण के साथ शुरू होगी OPD – राव इंद्रजीत

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment