रेवाड़ी जिले के कोसली में एक व्यापारी का शव खाली प्लाट से हुआ बरामद

By Sahab Ram
On: September 11, 2021 7:09 AM
Follow Us:

रेवाड़ी जिले के कोसली में एक व्यापारी का शव खाली प्लाट से हुआ बरामद

हरियाणा के रेवाड़ी जिले के कोसली में एक व्यापारी का शव खाली प्लाट से बरामद हुआ है। सिर व मुंह पर चोट के निशान मिले हैं, जबकि उसकी बाइक 500 मीटर दूर खड़ी मिली है। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जाहिर की है। कोसली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

मिली जानकारी के अनुसार, कोसली गांव के मोहल्ला नंदयाण निवासी 30 वर्षीय भूपेन्द्र उर्फ भूप्पी कोसली स्टेशन के निकट मार्केट में रेडिमेड कपड़ों की दुकान चलाता था। शुक्रवार की रात वह दुकान बंद करके घर के लिए चला था, लेकिन रातभर घर नहीं पहुंचा। सुबह परिजनों ने उसको तलाशना शुरू किया।

इस बीच सूचना मिली कि उसका शव कोसली गांव में ही मोहल्ला जाल वाले बंगला के पास एक खाली प्लाट में पड़ा है। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत कोसली पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने हत्या की आशंका जाहिर की है। कोसली थाना प्रभारी शिवचरण का कहना है कि भूपेन्द्र का शव प्लाट से बरामद हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment