पत्ता गोभी में मिलने वाला कीड़ा ब्रेन में करता है अटैक

By Sahab Ram
On: January 13, 2022 8:02 AM
Follow Us:

पत्ता गोभी में मिलने वाला कीड़ा ब्रेन में करता है अटैक

आपने भी सुना होगा, पत्ता गोभी में कीड़ा होता है और वो दिमाग में घुस जाता है. इसी डर से हजारों या उससे भी ज्यादा लोग पत्ता गोभी को कच्चा खाना छोड़ चुके हैं. वो कीड़ा क्या है और दिमाग में कैसे घुस जाता है. पत्ता गोभी को इंग्लिश में CABBAGE और फूल गोभी को cauliflower कहते हैं. लेकिन पत्ता गोभी और फूल गोभी एक ही प्रजाति की सब्जियां हैं. पत्ता गोभी में निकलने वाले कीड़े को टेपवर्म (tapeworm) यानी फीताकृमि कहा जाता है.

 

कीड़ा टेपवर्म आंतों में जाने के बाद ब्लड फ्लो के साथ शरीर के अन्य हिस्सों और मस्तिष्क में पहुंच सकता है. ये बहुत छोटा होता है. हमें नग्न आंखों से दिखाई नहीं देता. ये सब्जी उबालने और अच्छी तरह पकाने से मर सकता है. ये कीड़ा जानवरों के मल में पाया जाता है.

टेपवर्म बारिश के पानी या और किसी वजह से जमीन में पहुंचता है और कच्ची सब्जियों के जरिए फिर हम तक पहुंचता है. पेट में पहुंचने के बाद ये कीड़ा सबसे पहले आंतों, फिर ब्लड फ्लो के साथ नसों के जरिए दिमाग तक पहुंचता है. इसका लार्वा दिमाग को गंभीर चोट पहुंचा देता है.

मरीजों के लिए रेवाड़ी में बनाया गया ये Foot Over Bridge, लिफ्ट लगने का इंतजार

पत्ता गोभी में मिलने वाला कीड़ा ब्रेन में करता है अटैक

टेपवर्म से होने वाला इन्फेक्शन टैनिएसिस (taeniasis) कहलाता है. शरीर में जाने के बाद, ये कीड़ा अंडे देता है. जिससे शरीर के अंदर जख्म बनने लगते हैं. इस कीड़ें की तीन प्रजातियां (1) टीनिया सेगीनाटा, (2) टीनिया सोलिअम और (3) टीनिया एशियाटिका होती हैं. ये लीवर में पहुंचकर सिस्ट बनाता है, जिससे पस पड़ जाता है. ये आंख में भी आ सकता है.

ये कीड़े हमारे पेट के आहार को ही अपना भोजन बनाते हैं. जिस व्यक्ति के दिमाग में पहुंचते हैं उसे दौरे पड़ने लगते हैं. शुरुआत में इसके कोई लक्षण नहीं दिखाई देते. लेकिन सिर दर्द, थकान, विटामिन्स की कमी होना जैसे लक्षण दिखाई देते है. दिमाग में अंडों का प्रेशर इस कदर बढ़ता है कि दिमाग काम करना बंद कर देता है.

 

कहा जाता है कि दिमाग में कोई बाहरी चीज आ जाए तो उससे दिमाग का अंदरूनी संतुलन बिगड़ जाता है. एक टेपवर्म की लंबाई 3.5 से 25 मीटर तक हो सकती है. इसकी उम्र 30 साल तक होती है. इस कीड़े के इलाज के तौर पर वे दवाएं दी जाती हैं, जिससे ये मर जाए. या फिर सर्जरी भी की जा सकती है.

Rewari Majra AIIMS के निर्माण के साथ शुरू होगी OPD – राव इंद्रजीत

कीड़े से बचने के लिए डॉक्टर्स का कहना है कि जिन चीज़ों में ये कीड़ा पाया जाता है, वे अधपकी खाने से टेपवर्म पेट में पहुंचते हैं. भारत में टेपवर्म का संक्रमण सामान्य है. यहां करीब 12 लाख लोग न्यूरोसिस्टिसेरसोसिस से पीड़ित हैं, ये मिर्गी के दौरों की खास वजहों में से एक है.

 

इस कीड़े की 5 हजार से ज्यादा प्रजातियां बताई जाती हैं. भारत में टेपवर्म से होने वाली परेशानी 20-25 साल पहले सामने आई. तब देश के अलग-अलग हिस्सों में लोग सिर में तेज दर्द की शिकायत के साथ हॉस्पिटल पहुंचे और उन्हें मिर्गी की तरह दौरे पड़ रहे थे.

अब बहुत सी जगहों पर पत्ता गोभी की जगह बजाय लेट्यूस लीव्स इस्तेमाल की जाती है. इस कीड़े का लार्वा पालक, मछली, पोर्क या बीफ में भी पाया जाता है. इन चीज़ों को भी अच्छी तरह पकाकर खाना चाहिए. एशियाई देशों की तुलना में यूरोपीय देशों में इसका खतरा काफी कम देखा जाता है.

 

Rewari: लिंग जाँच कराने वाले दो दलाल काबू, रेवाड़ी के अल्ट्रासाउंड सेंटर पर गर्भवती महिला को लेकर पहुँचा था दलाल

कॉपी –news न्यूज 18

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment