झज्जर जिले के बेरी इलाके में CRPF के जवान और उसके दोस्त के साथ मारपीट व लूटपाट

By Sahab Ram
On: September 14, 2021 10:33 AM
Follow Us:

झज्जर जिले के बेरी इलाके में CRPF के जवान और उसके दोस्त के साथ मारपीट व लूटपाट

झज्जर जिले के बेरी इलाके में बाइक सवार दो युवकों से मारपीट करके लूटपाट की गई। पीड़ित आपस में दोस्त हैं और एक CRPF का जवान है। 15 से ज्यादा लोगों ने दोनों से मारपीट की तथा 45 हजार रुपए व मोबाइल फोन छीन लिया। बेरी थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों पर मारपीट व स्नैचिंग का केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

मिली जानकारी के अनुसार, झज्जर के गांव खापड़वास निवासी सुमित CRPF में कार्यरत हैं। सोमवार को वह अपने दोस्त विक्रम सिंह के साथ किसी काम से बाइक पर छुछुकवास गया था। शाम के समय वापस लौटते वक्त आजाद नगर बाग के पास पीछे से बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। आरोपी कहने लगे कि बाइक तेज रफ्तार होने से उन्हें छींटे लगे हैं।

इस मामूली-सी बात पर आरोपियों ने अपने 15-20 साथियों को भी मौके पर बुला लिया। सुमित के अनुसार, आरोपियों ने उसे व दोस्त विक्रम को बुरी तरह पीटा। साथ ही उससे 26 हजार कैश व मोबाइल फोन व उसके दोस्त विक्रम से 19 हजार कैश लूटकर फरार हो गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। बेरी थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment