Covid-19: जल्द लगेगी 6 से 12 साल के बच्चों में कोवैक्सीन

By Sahab Ram
On: April 23, 2022 11:03 AM
Follow Us:

हाल ही में 5 से 12 साल तक के बच्चों को कॉर्बीवैक्स वैक्सीन लगाए जाने की सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमिटी ने सिफारिश की थी. भारत की ही कंपनी बायलोजिकल ई की बनाई ये वैक्सीन फिलहाल 12 से 14 साल की उम्र के बच्चों को सरकारी सेंटरों में लगाई जा रही है. कॉर्बीवैक्स आरबीडी यानी प्रोटीन बेस्ड वैक्सीन है और हैपेटाइटिस बी वैक्सीन की तरह काम करती है. सरकार ने इसकी दो खुराकों की मंजूरी दी है, जो 28 दिन के अंतराल पर दी जाती हैं.

मरीजों के लिए रेवाड़ी में बनाया गया ये Foot Over Bridge, लिफ्ट लगने का इंतजार

सरकार के उच्चस्तरीय सूत्रों के मुताबिक, कोविड टीकाकरण पर सरकार का राष्ट्रीय सलाहकार ग्रुप (NTAGI) अब छोटे बच्चों के लिए भी कॉर्बीवैक्स और कोवैक्सीन का टीकाकरण शुरू करने की विस्तृत गाइडलाइंस बनाने पर काम कर रहा है. इसमें ये बताया जाएगा कि सरकार को कब और कैसे ये टीकाकरण शुरू करना चाहिए.6 से 12 साल के बच्चों को कोवैक्सीन लगाने के मसले पर 21 और 22 अप्रैल को सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमिटी की बैठक हुई थी. विस्तृत विचार विमर्श के बाद कमिटी ने डीसीजीआई को इसकी सिफारिश करने का फैसला लिया.

भारत बायोटेक ने पिछले साल 2 से 18 साल के बच्चों में कोवैक्सीन के ट्रायल का डाटा सेंट्रल ड्रग स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (CDSCO) को सौंपा था.11 अक्टूबर 2021 को सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमिटी ने 2 से 18 साल के बच्चों में कोवैक्सीन लगाने का इमरजेंसी यूज ऑथराइजेशन दिया था. इसके बाद डीसीजीआई ने 25 दिसंबर 2021 को 12 साल से ऊपर के बच्चों में कोवैक्सीन के टीकाकरण की मंजूरी दे दी थी.

Rewari Majra AIIMS के निर्माण के साथ शुरू होगी OPD – राव इंद्रजीत

Rewari: लिंग जाँच कराने वाले दो दलाल काबू, रेवाड़ी के अल्ट्रासाउंड सेंटर पर गर्भवती महिला को लेकर पहुँचा था दलाल

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment