जानकारी के लिए बता दें कि इस मामले में दूसरे आरोपी डिप्टी जेलर कुलदीप हुड्डा कुछ दिन पहले गुरुग्राम में सुसाइड कर चुके हैं। दोनों ही आरोपी अधिकारियों की नारनौल सेशन कोर्ट से लेकर हाईकोर्ट तक अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो गई थी। पिछले 4 माह से विजिलेंस आरोपी अनिल जांगड़ा की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही हैं, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ पाया।
विजिलेंस के इंस्पेक्टर नवल किशोर ने बताया कि ADJ अब्दुल माजिद की कोर्ट ने जेलर अनिल कुमार जांगड़ा को भगोड़ा घोषित किया है। कोर्ट के फैसले के बाद अब जेलर की संपत्ति का डाटा जुटाया जा रहा है। इसके लिए झज्जर में स्थित पैतृक घर व अन्य संपत्तियों की जानकारी जुटा भी ली गई है। आरोपी अभी तक जांच में शामिल नहीं हुआ है।










