Corona Update: आज110 नए मरीज मिले , 123 ठीक हुए

By Sahab Ram
On: September 7, 2020 11:38 AM
Follow Us:

Corona Update: आज110 नए मरीज मिले , 123 ठीक हुए

मरीजों के लिए रेवाड़ी में बनाया गया ये Foot Over Bridge, लिफ्ट लगने का इंतजार
जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 49464 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 4008 कोविड-
पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 3523 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 26 मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 459 एञ्चिटव केस रह गए हैं तथा 45125 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 331 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। जिलाभर में 17 नागरिक ञ्चवारंटीन किए गए हैं, जो विदेश व देश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 459 एञ्चिटव केस हैं, इनमें 31 विभिन्न अस्पतालों में व 57 जिला
कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 371 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
सीएमओ
रेवाड़ी द्वारा जारी मैडिकल हैल्थ बुलेटिन के अनुसार सोमवार को जिले से संबंधित 110 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 38 रेवाड़ी शहर, 16 धारूहेड़ा, 7-7 बांस व बावल, 5-5 सुठाना व कुंड, 4 साल्हावास, 3 कोसली, 2-2 पदैयावास, मालपुरा, बेरली कलां, जलालपुर, तथा एक-एक केस चांदनवास, बनीपुर, बिहारीपुर, बोहका, चांदपुर की ढाणी, गोकलपुर, जैतपुर, झाबुआ, खंडौडा, खरखड़ा, कुराहड़, लालपुर, लोहाना, सहारनवास, शेखपुर शिकारपुर, सुधराना व बिसोहा से संबंधित हैं। सोमवार को जिले से संबंधित 123 कॉविड पॉजिटिव नागरिक ठीक हुए हैं, जिनमें से 60 रेवाड़ी शहर, 23
धारूहेड़ा, 16 बावल, 5-5 खोल व कोसली, 3 गुगोढ़, 2-2 बालधन कलां, गोलियाका तथा एक-एक केस जैतड़ावास, जोनावास, करनावास, प्रहलादपुर, आसलवास, पाल्हावास, शेखपुर शिकारपुर से संबंधित हैं।
जिलाधीश ने जिलावासियों का आहवान किया कि वे कोरोना संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी की जा रही हिदायतों की पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी बनाए रखें, मुंह को मास्क से ढंककर रखें तथा अति आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें, बार-बार हाथ धोते रहें, तभी हम कोरोना संक्रमण चैन को ब्रेक करने व कोरोना को मात देने में कामयाब होंगे।

Rewari Majra AIIMS के निर्माण के साथ शुरू होगी OPD – राव इंद्रजीत

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment