Corona Update: आज 14 नए मरीज मिले, 57 हुए ठीक

By Sahab Ram
On: September 6, 2020 12:03 PM
Follow Us:

Corona Update: आज 14 नए मरीज मिले, 57 हुए ठीक

मरीजों के लिए रेवाड़ी में बनाया गया ये Foot Over Bridge, लिफ्ट लगने का इंतजार
रेवाड़ी, 6 सितंबर। जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 48636 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 3898 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 3400 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 25 मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड
पॉजिटिव के 473 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 44355 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 383 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।  उन्होंने बताया कि जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 473 एक्टिव केस हैं, इनमें 29 विभिन्न अस्पतालों में व 59 जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 385 मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
रविवार को जिले से संबंधित 14 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 13  रेवाड़ी शहर व एक सुधराना  से संबंधित हैं। रविवार को जिले से संबंधित 57 कॉविड पॉजिटिव नागरिक ठीक हुए हैं, जिनमें से 18 रेवाड़ी शहर, 12 धारूहेड़ा, 6 खरखड़ा, 4 मसानी, 3 कुंभावास, 2-2 भाड़ावास व बिहारीपुर तथा एक-एक 
बावल, बड़ौली, करनावास, खेड़ा आलमपुर, लिसाना, नांगलिया रणमोख, निगानियावास, गोकलगढ़, गुरावड़ा व उष्मापुर से संबंधित हैं।
जिलाधीश ने जिलावासियों का आहवान किया कि वे कोरोना संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी की जा रही हिदायतों की पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी बनाए रखें, मुंह को मास्क से ढंककर रखें तथा अति आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें, बार-बार हाथ धोते रहें, तभी हम कोरोना संक्रमण चैन को ब्रेक करने व कोरोना को मात देने में कामयाब होंगे।

Rewari Majra AIIMS के निर्माण के साथ शुरू होगी OPD – राव इंद्रजीत

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment