Corona Update: आज 89 नए मरीज मिले, 54 हुए ठीक

By Sahab Ram
On: September 4, 2020 1:25 PM
Follow Us:

Corona Update:  आज 89 नए मरीज मिले, 54 हुए ठीक

मरीजों के लिए रेवाड़ी में बनाया गया ये Foot Over Bridge, लिफ्ट लगने का इंतजार

जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 47110 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 3841 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 3232 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 25 मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 584 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 42858 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 411 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।
जिलाभर में 28 नागरिक क्वारंटीन किए गए हैं, जो विदेश व देश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 584 एक्टिव केस हैं, इनमें 30 विभिन्न अस्पतालों में व 53 जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 501 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मैडिकल हैल्थ बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को जिले से संबंधित 89 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 55 रेवाड़ी शहर, 11 धारूहेड़ा, 3-3 बावल व नठेड़ा, 2-2 डिढ़ोई,  कमालपुर, साल्हावास व टांकड़ी, एक-एक कोसली, बनीपुर, गोलियाकी, खण्डौडा, मोहदीनपुर, पाली, मसानी, शहबाजपुर खालसा व मन्दौला से संबंधित हैं। शुक्रवार को जिले से संबंधित 54 कॉविड पॉजिटिव नागरिक ठीक हुए हैं, जिनमें से 33 रेवाड़ी शहर, 9 धारूहेड़ा, 4 बावल, 2 सुठाना तथा एक-एक कमालपुर, करनावास, खोल, कोसली, परखोतमपुर व पाल्हावास से संबंधित हैं।

Rewari Majra AIIMS के निर्माण के साथ शुरू होगी OPD – राव इंद्रजीत

जिलाधीश ने जिलावासियों का आहवान किया कि वे कोरोना संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी की जा रही हिदायतों की पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी बनाए रखें, मुंह को मास्क से ढंककर रखें तथा अति आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें, बार-बार हाथ धोते रहें, तभी हम कोरोना संक्रमण चैन को ब्रेक करने व कोरोना को मात देने में कामयाब होंगे।

Rewari: लिंग जाँच कराने वाले दो दलाल काबू, रेवाड़ी के अल्ट्रासाउंड सेंटर पर गर्भवती महिला को लेकर पहुँचा था दलाल

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment