Corona Update: आज 115 नए मरी मिले, 24 हुए ठीक

By Sahab Ram
On: September 8, 2020 2:41 PM
Follow Us:

Corona Update: आज 115 नए मरी मिले, 24 हुए ठीक

रेवाड़ी, 8 सितंबर। जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 50563 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 4123 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 3547 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 26 मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 550 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 45799 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 641 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। उन्होंने बताया कि जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 550 एक्टिव केस हैं, इनमें 29 विभिन्न अस्पतालों में व 49 जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 472 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।

मरीजों के लिए रेवाड़ी में बनाया गया ये Foot Over Bridge, लिफ्ट लगने का इंतजार

सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मैडिकल हैल्थ बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को जिले से संबंधित 115 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 34 रेवाड़ी शहर, 32 धारूहेड़ा, 10 बावल, 3-3 कोसली, बेरली कलां, बास, 2-2 जलालपुर, जांट, रसगण, डूंगरवास व टांकड़ी तथा एक-एक आसलवास, बनीपुर, भाण्डौर, भाड़ावास, भुरथला, बोलनी, चिडिय़ावास, डिढोई, लिसाना, महेश्वरी, मौहम्दपुर, मोहदीनपुर, निखरी, पिथड़ावास, साल्हावास, बेरली खुर्द, झाबुआ, फतेहपुरी, पावती व दड़ौली से संबंधित हैं। मंगलवार को जिले से संबंधित 24 कॉविड पॉजिटिव नागरिक ठीक हुए हैं, जिनमें से 4 बोलनी, 3-3 रेवाड़ी शहर, धारूहेड़ा व बावल, 2-2 जैतड़ावास व निखरी तथा एक-एक खरखड़ा, खिजूरी, मौहम्दपुर, नांधा, पिथनवास, बुढ़ला व संगवाड़ी से संबंधित हैं।

Rewari Majra AIIMS के निर्माण के साथ शुरू होगी OPD – राव इंद्रजीत

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment