महंगाई की मार जनता बेहाल, कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

By Sahab Ram
On: July 15, 2021 8:05 AM
Follow Us:

महंगाई की मार जनता बेहाल, कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

  • महंगाई की मार जनता बेहाल , विधायक ने सिर पर सिलेंडर उठा किया विरोध प्रदर्शन
  • बढ़ती कीमतों को वापिस लेने की मांग को लेकर चलाया हस्ताक्षर अभियान I

बढ़ते पट्रोल डीजल और एलपीजी सिलेंडर के दाम को लेकर आज फिर रेवाड़ी में कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला और जमकर नारेबाजी की . रेवाड़ी के पट्रोल पम्प पर कांग्रेसी कार्यकर्त्ता एकत्रित हुए और बढे हुए दाम को वापिस लेने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया . वहीँ रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव तो खुद सिर पर सिलेंडर उठाकर बैल गाड़ी में सवार हो गए.

हरियाणा सरकार पर जनता का नॉन-स्टॉप भरोसा — मुख्यमंत्री

विधायक चिरंजीव ने पट्रोल पम्प पर आने वाले लोगों से उनकी राय जानकर हस्ताक्षर कराएं ताकि बढती कीमतों को रोकने के लिए मोदी सरकार पर दबाव बनाया जा सकें . चिरंजीव राव ने कहा कि ऐसे ही चलता रहा तो पट्रोल डीजल 200 के पास हो जायेगा और गैस सब्सिडी के नाम पर महज 5 -7 रूपए ही लोगों के खातों में भेजे जा रहे है. जो एक समय में ढाई सो तक आ रहे थे .

इसके आलावा बरशात के मौसम में पानी निकासी की कोई व्यवस्था ना करने और केन्द्रीय मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह के कहने के बावजूद सड़को कि मरम्मत ना करने को लेकर चिरंजीव राव ने सरकार पर निशाना साधा है .

*वंदे मातरम 150 साल की देशभक्ति और बलिदान की विरासत है- मुख्यमंत्री*

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment