अवैध हथियारों , 41 कारतूस और नशीले पदार्थ सहित एक काबू

By Sahab Ram
On: January 3, 2022 12:57 PM
Follow Us:

अवैध हथियारों , 41 कारतूस और नशीले पदार्थ सहित एक काबू

रेवाड़ी पुलिस अवैध हथियार रखने वाले लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. सीआईए रेवाड़ी टीम ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को काबू किया है. जिसके पास से डेढ़ किलो से ज्यादा गांजा पत्ती, दो अवैध हथियार , 41 कारतूस और एक बटन दार चाक़ू पुलिस ने बरामद किया है. पकड़ा गया आरोपी दीपक उर्फ़ बब्बू रेवाड़ी के गुर्जरवाड़ा का रहने वाला है.

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

 

जाँच अधिकारी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सुचना मिली थी कि गुज्जरवाडा मोहल्ला निवासी दीपक उर्फ बब्बू नशीला पदार्थ बेचता है और अवैध हथियार भी रखता है। सुचना के आधार पर सीआईए इंचार्ज निरीक्षक सतेन्द्र सिंह की अगुवाई में एसआई कमल, एसआई बिरेन्द्र, ईएसआई अजीत, पीएसआई दीपक, एचसी विजय, एचसी विक्रम, सिपाही सतपाल, ईएचसी सुदेश, ईएचसी महेंद्र, महिला सिपाही दीपक, पूजा व सरिता सहित एक टीम बनाई गई.

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

रेवाड़ी पुलिस की इस टीम ने आरोपी के मकान पर छापेमारी की. जहाँ तलाशी के दौरान मकान लगी अलमारी से कुल 1.750 किलो गांजा पत्ती, 1 देशी पिस्टल, 1 देशी कट्टा, 41 जिन्दा कारतूस, एक बटनदार चाकू व एक पंजा बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार किये गए आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है कि वो अवैध हथियार कहाँ से लेकर आया था और कहाँ इन हथियारों का इस्तेमाल किया जाना था. आपको बता दें कि नववर्ष से ही रेवाड़ी पुलिस के अलग –अलग थानों की पुलिस टीम अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. इससे पहले दो दिनों में पुलिस टीम अलग –अलग मामलों में 5 अवैध हथियारों के साथ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है.

Rewari News: सामाजिक कार्यकर्ता ने शराब ठेके की बोतलों को तोड़ा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment