सीआईए धारूहेड़ा पुलिस ने अवैध हथियार सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: September 15, 2021 11:44 AM
Follow Us:

सीआईए धारूहेड़ा पुलिस ने अवैध हथियार सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

सीआईए धारूहेड़ा पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालो के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करके उसके कब्जा से एक देशी कट्टा व एक जिन्दा कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार किए आरोपी की पहचान राजस्थान के अलवर जिला के गांव कांकर निवासी मोनू कुमार के रुप मे हुई है। जांचकर्ता ने बतलाया की मोनु नाम का लड़का भिवाडी मे रहता है जो अपराधी किस्म का है तथा अपने पास अवैध हथियार रखता है जो आज भी अवैध कट्टा लेकर किसी वारदात को अंजाम देने के लिए साबी बांध पर खड़ा हुआ है।

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

पुलिस ने मिली सुचना के आधार पर रैडिंग पार्टी तैयार करके बताई जगह पर पहुंचे तो वहां पर एक नौजवान लड़का पुलिस को देखकर तेज-तेज कदमो से भागने की कोशिश करने लगा। तब पुलिस ने उस शख्स को काबू करके उसका नाम पता पुछा तो उसने अपना नाम मोनु कुमार गाँव कांकर थाना मांढण जिला अलवर राजस्थान बतलाया तथा उस युवक कि तलाशी ली तो उसके पास एक देशी कट्टा व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। सीआईए धारूहेड़ा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना धारूहेड़ा मे आर्मस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Rewari News: सामाजिक कार्यकर्ता ने शराब ठेके की बोतलों को तोड़ा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment