मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित एम्स जमीन का लिया जायजा

By Sahab Ram
On: July 28, 2021 4:36 PM
Follow Us:

मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित एम्स जमीन का लिया जायजा

रेवाड़ी, 28 जुलाई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को नारनौल से रेवाडी आते समय गांव माजरा में प्रस्तावित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की भूमि का अवलोकन लिया।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस जमीन का जायजा लिया और मौके पर ही मौजूद अधिकारियों को इस कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके बाद एम्स के विषय में बात करते हुए कहा कि माजरा गांव के कुछ अन्य लोगों ने जमीन देने का ऑफर दिया। उन्होंने कहा कि इस जमीन की रजिस्ट्री का काम पूरा होने उपरांत आगे के कार्य को गति प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही एम्स के कार्य को गति देगी, उन्होंने कहा कि सरकार एम्स के कार्य को पूरा करवाने में विशेष रूचि ले रही हैं,  इसीलिए इस प्रोजेक्ट के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।

हरियाणा सरकार पर जनता का नॉन-स्टॉप भरोसा — मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रस्तावित एम्स की जमीन का अब थोडा ही पैच बाकी है, इसके लिए जिला प्रशासन व सरकार द्वारा इस कार्य को तेजी से पूरा करवाने का प्रयास किया जा रहा है। माजरा में प्रस्तावित एम्स के लिए जमीन के पैच की समस्या को दूर करने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारी दिन-रात ग्रामीणों से सम्पर्क कर इसके समाधान के लिए निरंतर प्रयास कर रहे है।

मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित एम्स जमीन का लिया जायजा

  मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एम्स को लेकर अब तक पोर्टल पर उपलब्ध जमीन की समीक्षा की तथा अपलोड हुई भूमि का नक्शे के अनुरूप  अवलोकन किया।
उन्होंने उपायुक्त यशेन्द्र सिंह को नक्शे के अनुरूप बचे शेष पैच की समस्या का समाधान निकालने के लिए साथ लगती अन्य भूमि के लिए इच्छुक लोगों ने आफर किया है, उससे इस समस्या का समाधान निकालने के निर्देश दिए, ताकि एम्स के कार्य को तेजी से पूरा किया जा सके।

*वंदे मातरम 150 साल की देशभक्ति और बलिदान की विरासत है- मुख्यमंत्री*

सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल ने एम्स के लिए जमीन देने वाले लोगों का आभार प्रकट करते हुए कहा है कि जिन लोगों ने इतने बड़े प्रोजेक्ट के लिए जमीन दी है, वे बधाई के पात्र हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि एम्स का कार्य पूरा होने के बाद जल्द ही इस इलाके में स्वास्थ्य सुविधाएं और भी अच्छी हो सकेगी और केवल रेवाड़ी ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों को भी इसका लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर साउथ रेंज रेवाडी के आईजी विकास अरोड़ा, उपायुक्त यशेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक जोरवाल, एसडीएम रेवाडी रविन्द्र यादव, डीडीपीओ एचपी बंसल, सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

हरियाणा विधानसभा में पेश हरियाणा नगर निकाय विधेयक, 2025 में नगर निगम  मेयर पद के उपचुनाव हेतु किया गया प्रावधान

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment