ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार के तहत दो लाख रुपये की नकद राशी पाने का मौका

By Sahab Ram
On: March 12, 2022 10:14 AM
Follow Us:

Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी के नए भाव, देखें सभी फसलों के नए रेट
Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने और बिजली खपत को कम करने को लेकर प्रदेश सरकार की ओर से वर्ष 2020-21 के लिए दो लाख रुपये तक के राज्य स्तरीय पुरस्कार दिए जाएंगे। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग हरियाणा व हरेडा द्वारा वर्ष 2020-21 के लिए विभिन्न श्रेणियों के पात्र उपभोक्ताओं से राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2022 है।
एडीसी जयदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि औद्योगिक, वाणिज्यिक, राजकीय, संस्थागत, समूह आवासीय भवनों द्वारा ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने तथा तकनीक व ऊर्जा दक्षता का उचित प्रयोग करने वाली संस्थाओं को राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार दिया जाता है। इसके अलावा, इनमें इनोवेशन या नई प्रौद्योगिकियों या अनुसंधान एवं विकास परियोजनाओं में नई प्रचार परियोजनाओं को शामिल किया गया है। ऊर्जा संरक्षण में अनुसंधान और नवाचार, ऊर्जा दक्षता, अपशिष्ट से ऊर्जा और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र, कुशल प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन में श्रेष्ठ कार्य करने वाली संस्थाएं भी राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकती हैं।
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि इन पुरस्कारों में विजेता संस्था को नकद राशि, शील्ड तथा प्रमाण पत्र प्रदान कर कर सम्मानित किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत दिशा निर्देशों संबंधी जानकारी के लिए हरेडा की वेबसाइट  https://hareda.gov.in/ पर लॉग इन किया जा सकता है। इसके अलावा, विकास सदन स्थित नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग ने भी किसी भी कार्य दिवस के दौरान संपर्क किया जा सकता है। वहीं लघु सचिवालय स्थित अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय से भी जानकारी ली सकती है।

Haryana: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती आवेदन की आज आखिरी तारीख, 3 लाख से ज्यादा फॉर्म सबमिट

Haryana Weather update: हरियाणा के कई जिलों हो रही बारिश, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment