शराब के ठेके मे घुसकर चोरी करने के मामले मे तीसरा आरोपी  गिरफ्तार 

By Sahab Ram
On: September 23, 2021 11:44 AM
Follow Us:

शराब के ठेके मे घुसकर चोरी करने के मामले मे तीसरा आरोपी  गिरफ्तार 

थाना सदर रेवाड़ी पुलिस ने वर्ष 2020 में शराब के ठेके मे घुसकर शराब की पेटिया, नकदी व अन्य सामान चोरी करने के मामले मे कार्यवाही करते हुए तीसरे आरोपी को बुधवार को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करके एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान नूंह जिले के गाँव रीठड निवासी उस्मान के रूप में हुई है। उक्त मामले मे पुलिस दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

जांचकर्ता ने बताया कि जनवरी 2020 मे रात के समय बिहारीपुर गांव मे ठेके पर चार पांच आदमीयो द्वारा ठेके को खुलवाकर हथियार के बल पर ठेके मे रखी हुई शराब की पेटियो व अन्य सामान को गाड़ी मे डालकर चोरी करके ले गए थे। हनुमान सेलमैन की शिकायत पर थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी थी।

उक्त मामले मे कार्यवाही करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। मामले में आगामी कार्यवाही करते हुए थाना सदर पुलिस ने मामले में संलिप्त तीसरे आरोपी उस्मान निवासी गाँव रिठड जिला नूंह को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करके एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया था। आरोपी को आज अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

 

Rewari News: सामाजिक कार्यकर्ता ने शराब ठेके की बोतलों को तोड़ा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment