रोहतक में रेवाड़ी के सरकारी कर्मियों से लूट के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: September 19, 2021 3:15 PM
Follow Us:

रोहतक में रेवाड़ी के सरकारी कर्मियों से लूट के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

मकड़ौली टोल के पास 3 दिन पहले 16 सितंबर की रात 2:30 बजे रेवाड़ी की बावल नगर पालिका के सरकारी कर्मचारियों से लूटपाट की गई थी। मामले में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के दौरान तीनों बदमाशों से हथियार और चोरी बाइक बरामद हुई। पूछताछ में 5 से ज्यादा वारदातें अंजाम देने का खुलासा किया है।

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

पुरानी आईटीआई स्थित सीआईए वन स्टाफ में आयोजित पत्रकार वार्ता में मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी मुख्यालय गोरखपाल राणा ने बताया कि सीआईए टू की दो टीम ने स्टाफ प्रभारी एसआई नरेश कुमार के नेतृत्व में एक आरोपी को राजीव गांधी स्पोर्टस कॉम्पलेक्स रोड से और अन्य दो को जेएलएन नहर से शक के आधार पर काबू किया गया था। तीनों ने पूछताछ में वारदात को अंजाम देने की बात कबूली।

आरोपियों की पहचान अमित उर्फ मीतू निवासी डीघल हाल हनुमान कालोनी, रोहतक शोभराज उर्फ साहिल निवासी सुनारिया कला हाल अजीत कॉलोनी रोहतक व रोहित निवासी दुजाना जिला झज्जर के रूप में हुई। अमित से एक देसी पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। शोभराज से दो कारतूस व रोहित से एक देसी पिस्तौल और एक कारतूस बरामद हुआ। जांच में सामने आया कि आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। आरोपी जिस बाइक पर थे, वह भी चोरी की थी।

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment