कार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: October 14, 2021 11:18 AM
Follow Us:

कार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

गांव मालपुरा के पास स्थित एक सीएनजी पंप से कार चोरी कर भागने वाले आरोपी को सेक्टर-छह थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान रेवाड़ी के सेक्टर-तीन निवासी मोहित उर्फ झापा के रूप में हुई है।

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

जांचकर्ता ने बताया कि राजस्थान के जिला अलवर के गांव कमालपुर निवासी रंगराव ने शिकायत दी थी कि वह पांच अक्टूबर को अपनी वैगनार कार में घर से मानेसर जा रहा था। जब मैं अपनी गाड़ी में ओम सीएनजी पम्प मालपुरा पर गैस डलवा रहा था। गैस डलवाने के बाद मैं सैल्समैन को गैस के पैसे देने लगा तो पंप पर घुम रहा एक अज्ञात लड़का जो अपने मुंह पर मास्क लगाए हुए था, मेरी गाड़ी को चोरी करके भगा ले गया। चाबी गाड़ी मे ही लगी हुई थी तथा गाड़ी में असल आरसी, इन्श्योरेंस , मेरा आधार कार्ड, पेन कार्ड तथा मेरी जीएसटी की बिल बुक व चालान बुक भी रखी थी।

सेक्टर-छह थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने बुधवार को कार चोरी के आरोप में सेक्टर-तीन निवासी मोहित उर्फ झापा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी की गई कार भी बरामद कर ली है।

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

 

Rewari News: सामाजिक कार्यकर्ता ने शराब ठेके की बोतलों को तोड़ा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment