Bus service: सरकारी स्कूल के लिए शुरू की गई बस सेवा, शहर से बच्चे जा रहे गाँव के इस सरकारी स्कूल मे पढ़ने

By Sahab Ram
On: May 2, 2023 10:41 AM
Follow Us:

Bus service : बता दें कि रेवाड़ी जिले के गाँव बोडिया कमालपुर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरकारी स्कूलों की टॉप सूची में शामिल है। इसलिए स्कूल में दी जाने वाली शिक्षा और परिणामों को देखते हुये शहर के बच्चे भी इस स्कूल में एडमिशन ले रहे है।

स्कूल में बच्चों को आने –जाने में होती थी परेशानी

रेवाड़ी शहर से बेरली रोड़ स्थित करीबन दस किलोमीटर दूर इस स्कूल में बच्चों को आने –जाने में कोई परेशानी ना आयें इसके लिए एक हरियाणा रोडवेज की बस (bus service) पहले संचालित की जा रही है। इस बार बच्चों की संख्या और बढ़ गई है। इसलिए एक और हरियाणा रोडवेज की बस  (bus service) का संचालन कर दिया गया है।

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

bus service

स्कूल जाने वाले बच्चों की संख्या ज्यादा

स्कूली बच्चों ने कहा कि स्कूल के अंदर अच्छी पढ़ाई होती है। इसलिए उन्होने वहाँ दाखिला लिया है। अभी तक स्कूल जाने के लिए एक बस (bus service)  चलाई हुई थी। बच्चों की संख्या ज्यादा होने के कारण उन्हे आने –जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब दूसरी बस चालू होने से कोई परेशानी नहीं आयेगी।

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

कोसली विधायक ने दिखाई हरी झंडी

रेवाड़ी बस स्टैंड से बस (bus service) को हरी झंडी दिखाने पहुँचे कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि वो पहली बार देख रहे है कि शहर का बच्चा गाँव के स्कूल में पढ़ने के लिए जा रहा है। वरना अमूमन गाँव का बच्चा शिक्षा ग्रहण करने के लिए शहर की तरफ भागता है। उन्होने कहा कि अगर किसी और स्कूल में भी इस तरह से बस चलाने की आवश्यकता हुई तो वो वहाँ पर भी बस चालू कराने का प्रयास करेंगे।

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से नीट यूजी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा कहा – परीक्षा शांतिपूर्वक व पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाना किया जाये सुनिश्चित

एनटीए 3 मई 2026 को आयोजित करवायेगा नीट यूजी परीक्षा

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने स्कूल सुरक्षा कमेटी की बैठक में अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश