दिल्ली से वाराणसी के लिए बुलेट ट्रेन प्रॉजेक्ट का काम अंतिम चरण में, दौड़ेगी 300 KM प्रति घंटे की स्पीड से

By Sahab Ram
On: February 7, 2022 7:09 AM
Follow Us:

दिल्ली से वाराणसी के लिए बुलेट ट्रेन प्रॉजेक्ट का काम अंतिम चरण में, दौड़ेगी 300 KM प्रति घंटे की स्पीड से

केंद्र सरकार का दिल्ली से मुंबई एक्सप्रेस वे(Mumbai Expressway) और नोएडा एयरपोर्ट पर ध्यान केंद्रित है, इसके साथ साथ देश भर में कई बड़े राजमार्ग भी बनाए जा रहे हैं। केंद्र का मानना है कि तेज राजमार्ग जितनी जल्दी विकसित होंगे, उतनी रफ्तार से विकास भी हो पाएगा। इसके चलते ही देश भर में तमाम हाईवे कार्यों का निर्माण चालू है। इस कड़ी में बुलेट रेल का काम भी तेज गति से हो रहा है। माना जा रहा है कि जल्द ही दिल्ली से आगरा सहित वाराणसी और कई रूटों पर बुलेट ट्रेन दौड़ती नजर आएंगी।

 

सरकारी पेटेंट रिपोर्ट में जियो सबसे आगे, 1,037 अंतरराष्ट्रीय पेटेंट फाइल

बुलेट ट्रेन चलाने की योजना अंतिम चरण में

आपको बता दें कि दिल्ली से आगरा और वाराणसी रूटों पर बुलेट ट्रेन(Bullet Train) चलाने की योजना अंतिम चरण में है। राजधानी दिल्ली से वाराणसी के लिए हाई स्पीड ट्रेन या बुलेट ट्रेन प्रॉजेक्ट 958 किलोमीटर लंबा होगा, जिसमें लखनऊ से अयोध्या का 123 किलोमीटर का रूट भी शामिल रहेगा। डिटेल्ड प्रॉजेक्ट रिपोर्ट (DPR) के मुताबिक इसमें दिल्ली से आगरा के बीच 300 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड से बुलेट ट्रेन भी दौड़ेगी।

दिल्ली से वाराणसी के लिए बुलेट ट्रेन प्रॉजेक्ट का काम अंतिम चरण में, दौड़ेगी 300 KM प्रति घंटे की स्पीड से

जेवर में एक अंडरग्राउंड स्टेशन भी होगा

सरकार की योजना के मुताबिक 2029-30 तक दिल्ली से आगरा और आगरा से दिल्ली के बीच हर घंटे 300 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड से बुलेट ट्रेन गुजरेगी। दिल्ली से वाराणसी कॉरिडोर (Delhi to Varanasi Corridor ) के बीच में 12 स्टेशन होंगे। इसमें मथुरा, अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी जैसी धार्मिक जगहें भी होंगी। इसमें जेवर में एक अंडरग्राउंड स्टेशन भी होगा। इस पूरे प्रॉजेक्ट की कीमत 2 लाख 28 हजार की होगी।

 

Superfast Express Train: 2 मार्च से उदयपुर और जयपुर के मध्य चलाई जाएगी विशेष ट्रेन, देखें क्या रहेगा टाइम टेबल

ट्रेन एक दिन में 63 ट्रिप पूरी करेगी

नैशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHRSCL) की तरफ से जारी डीपीआर के मुताबिक दिल्ली से आगरा के बीच बुलेट ट्रेन एक दिन में 63 ट्रिप पूरी करेगी। दिल्ली से लखनऊ के बीच 43 ट्रिप, दिल्ली से वाराणसी के बीच 18 ट्रिप। वहीं अयोध्या के लिए हर दिन 11 ट्रिप की योजना है। फिलहाल दिल्ली से वाराणसी के बीच 11 से 12 घंटे का समय लगता है। बुलेट ट्रेन के आने से यह समय 3 घंटे कम लगेगा। केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से वाराणसी और अयोध्या में विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्र्क्चर के जरिए पूर्वांचल को विकसित करने की योजना तैयार कर रही है।

20 मिनट में बुलेट ट्रेन पहुंचेगी जेवर एयरपोर्ट

बता दें कि सरकार की योजना है कि बुलेट ट्रेन को जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Jewar International Airport) से भी जोड़ा जाएगा। यानि कि दिल्ली, यूपी से जेवर एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों को ध्यान में रखकर ही बुलेट ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन दिल्ली के सराय कालेखां से शुरू होकर महज 20 मिनट में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) पर पहुंच जाएगी। दिल्ली के सराय काले खां से नोएडा एयरपोर्ट की दूरी करीब 70 किलोमीटर है, वहीं आगरा से इसकी दूरी 130 किलोमीटर ,ग्रेटर नोएडा से 28 किलोमीटर और नोएडा से 40 किलोमीटर है। बुलेट ट्रेन के अलावा एयरपोर्ट पर पहुंचने के लिए मेट्रो के साथ साथ हवा में चलने वाली पॉड टैक्सी भी एक बेहतर विकल्प साबित होगी ।

रेवाड़ी – मैकिनिकल इंजीनियर ने घर पर ही तैयार की ई-रिक्शा लोडिंग

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment