रेवाड़ी में नंदी महाराज की बेरहमी से हत्या, ग्रामीण में आक्रोश

By Sahab Ram
On: January 5, 2022 8:58 AM
Follow Us:

रेवाड़ी में नंदी महाराज की बेरहमी से हत्या, ग्रामीण में आक्रोश

रेवाड़ी में गौ तस्कारों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीती रात भी रेवाड़ी में गौ तस्करों ने एक नंदी की बेरहमी से हत्या कर दी. जिस घटना से ग्रामीणों में रोष है. ग्रामीणों के मुताबिक़ बीती रात गौ तस्करों ने नंदी को गाड़ी में डालकर ले जाने की कोशिश की थी , जो गौ तस्कर नाकाम रहें तो नंदी के पीछे के हिस्से में डंडा घुसाकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. इसके आलावा दो बैल को रेवाड़ी गौ रक्षा संगठन की मदद से पुलिस ने मुक्त कराया है. और दो गौ तस्करों को गिरफ्तार किया गया है.

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

 

आपको बता दें कि रेवाड़ी के रानोली – प्राणपूरा गाँव के pपास ग्रामीण सुबह जब उठे तो उन्होंने देखा कि एक नंदी ( सांड ) मृत पड़ा हुआ है. जिसके पीछे के हिस्से से लकड़ी का डंडा घुसाया हुआ था और मौके पर ब्लड पड़ा हुआ था. जिस घटना के बाद ग्रामीणों में रोष है. सुचना मिलने के बाद आस-पास के ग्रामीण और गौ सेवा संगठन बावल के सदस्य भी मौके पर पहुँच गए. जिन्होंने गौ तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की .

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

ग्रामीणों के गुस्से को देखते हुए पुलिस भी मौके पर पहुंची और शिकायत लेकर जाँच जाँच शुरू की गई.  बहराल पुलिस ने नंदी का पोस्टमार्टम कराया गौ सेवकों के साथ मिलकर नंदी का अंतिम संस्कार कर दिया है. बावल थाना प्रभारी का कहना है कि अभी मामले की जाँच की जा रही है और जाँच के बाद आगामी कार्रवाई की जायेगी.

Rewari News: सामाजिक कार्यकर्ता ने शराब ठेके की बोतलों को तोड़ा

वहीँ दूसरा मामला रेवाड़ी शहर का है. जहाँ महेंद्रगढ़ के सतनाली से एक पिकअप गाड़ी में दो बैल को बांधकर ले जाया जा रहा था. और रेवाड़ी गौ रक्षा टीम के सदस्य गौरव रेवाड़ी, मन्नू , राकेश, रविन्द्र , देवेन्द्र , मोहित तनू , इंद्र , रवि, साहिल , मोनू , अमन, अजय, आशू बावल और बजरंग दल की टीम ने पुलिस को सुचना दी. सुचना के बाद पुलिस ने रेवाड़ी शहर के दिल्ली रोड पर नाका लगाकर पिकअप की तलाशी ली. जिसके भीतर मिले दो बैल को नंदीशाला धारूहेड़ा भिजवाया गया है. और पिकअप में सवार दो युवकों को काबू किया गया. रेवाड़ी थाना शहर पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. जिनसे पूछताछ की जा रही है.

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment