मिली जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी शहर की पीवरा की ढाणी निवासी दिल्ली रोड स्थित केएलपी कॉलेज में बीए फाइनल ईयर का स्टूडेंट है. इसी कॉलेज में गांव लिसाना निवासी पुनित भी पढ़ता है. गुरुवार को दोनों स्टूडेंट के बीच कॉलेज में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. उस वक्त तो पुनित वहां से चला गया.
लेकिन दोपहर के वक्त निशांत अपने दोस्त गांव रोहड़ाई निवासी उत्तम के साथ कॉलेज से वापस घर लौट रहा था. तभी सतीश कॉलेज वाली गली में सामने पुनित अपने साथियों के साथ खड़ा मिला. आरोपियों को देख निशांत समझ गया और वह भागने लगा, लेकिन कुछ दूर आगे चलते ही पुनित और उसके साथियों ने उसे दबोच लिया. उन्होंने पहले उसके साथ जमकर मारपीट की.
उसके बाद गांव लिसाना निवासी सुंडु ने उसपर चाकू से वार कर दिया. आरोपी सुंडू ने उसके शरीर पर दो जगह चाकू से वार कर दिए. वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से भाग गए. निशांत के साथी उत्तम ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्र को तुरंत ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया. पुलिस ने पीड़ित छात्र के बयान पर आरोपी पुनित के अलावा सुंडु, हेमंत, रितिक के खिलाफ केस दर्ज किया है. आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा.




